
बालोतरा.
नगर में बहुप्रतीक्षति ओवरब्रिज निर्माण को लेकर राष्ट्रीय उच्च मार्ग ने दुबारा टेण्डर आंमत्रित किए हैं। टेण्डर जांच में कंपनियों के कामकाज के सही पाए जाने पर अगस्त में फाइनेङ्क्षसंयल बीड खोली जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। दो वर्ष में इसका निर्माण होने पर शहर, क्षेत्र के लोगों को अच्छी सुविधा मिलेेगी।
नगर में ओवरब्रिज का अभाव शहर व क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए बड़ी परेशानी बना हुआ है। रेलगाडिय़ों के आवागमन दौरान रेल फाटकों के बंद होने पर दोनों को ओर वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। फाटक बंद होने से खुलने तक के 20 से 25 मिनट तक शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ जाती है। गर्मी व वर्षा में लोगों को सर्वाधिक परेशानी उठानी पड़ती है। इस पर कई वर्षों से परेशान लोग ओवरब्रिज निर्माण की मांग कर रहे हैं।
पहला टेंडर निरस्त, दुबारा आमंत्रित- शहर की प्रमुख समस्या के समाधान के लिए भारत सरकार ने तीन माह पूर्व 85 करोड़ लागत से ओवरब्रिज निर्माण की स्वीकृति जारी की थी। करीब दो किलोमीटर दूरी में वाई आकार का ओवरब्रिज बनना प्रस्तावित है। ओवरब्रिज निर्माण स्वीकृति पर शहर व क्षेत्र के लोगों में खुशी छा गई थी। स्वीकृति बाद से आमजन निर्माण कार्य शुरू होने की बाट जोह रहा है। राष्ट्रीय उच्च मार्ग विभाग ने दो माह पूर्व टेण्डर जारी किए थे। इनमें दो कंपनियों ने भाग लिया, लेकिन जांच बाद कुछ कमियों होने पर इन्हें निरस्त किया गया। दस दिन पूर्व दुबारा टेण्डर जारी किया। 26 जुलाई को टेण्डर की तकनीकी स्वीकूति जारी की जाएगी। टेण्डर करने वाली कंपनियों की जांच की जाएगी। जांच में सही पाए जाने पर संभवत 10 अगस्त को फाइनेसियल बीड खोली जाएगी। इस पर कौनसी कंपनी कितने समय में कार्य करेगी, यह तय होगा। उम्मीद जताईजा रही है कि सितम्बर के प्रथम सप्ताह में शिलान्यास किया जाएगा।
पहला टेण्डर निरस्त, दुबारा जारी -ओवरब्रिज निर्माण को जारी पहला टेण्डर निरस्त किया गया है। दूसरा टेण्डर जारी किया गया है। टेण्डर करने वाली कंपनियों के जांच में सही पाए जाने पर फाईनेसिंयल बीड खोली जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। - जे. पी. सुथार, प्रोजेक्ट डायरेक्टर ओवरब्रिज बालोतरा