अफीम की अवैध खेती का आरोपित 3 दिन की रिमांड पर
धोरीमन्ना. कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित आलम गोशाला के कार्यालय से 26 दिसंबर की रात एवं दो अन्य दुकानों में 4 फरवरी की रात हुई चोरियों का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। इन मामलों में 2 बाल अपचारियों को पहले ही संरक्षण में ले लिया गया था। आरोपित से चोरी का माल और नकदी बरामद की गई।
थानाधिकारी सुरेश सारण ने बताया कि गोशाला कार्यालय में 48 हजार रुपए नकद चोरी हुए थे। इसके अलावा दो दुकानों से 2 लैपटॉप व मोबाइल एसेसरीज चोरी होने का मामला भी दर्ज हुआ था। पुलिस ने टीम बनाकर आरोपितों की तलाश शुरू की। इस संबंध में दो बाल अपचारियों को पुलिस ने दो दिन पूर्व ही संरक्षण में लिया था। मंगलवार को आरोपित प्रकाश पुत्र नेमाराम मेघवाल निवासी धोरीमन्ना को गिरफ्तार किया गया। पुलिस संरक्षण में लिए गए बाल अपचारियों से पूछताछ की तो दो दुकानों से लैपटॉप व मोबाइल एसेसरीज चोरी करने की बात स्वीकार की। वहीं आलम गोशाला कार्यालय से नकदी चुराने के मामले में गिरफ्तार प्रकाश के कब्जे से 47 हजार 326 रुपए बरामद किए गए।मंगलवार को आरोपित प्रकाश पुत्र नेमाराम मेघवाल निवासी धोरीमन्ना को गिरफ्तार किया गया।
अफीम की अवैध खेती का आरोपित 3 दिन की रिमांड पर
चौहटन. सेड़वा थाना क्षेत्र के कोलियाना गांव में अफीम की अवैध खेती के मामले में गिरफ्तार आरोपित को पुलिस ने मंगलवार को चौहटन स्थित न्यायालय में पेश किया, जहां से 3 दिन के रिमांड पर सौंपा गया।
पुलिस के अनुसार रविवार शाम मुखबिर की इतला पर कोलियाना गांव में जेराम पुत्र तेजाराम विश्नोई के खेत में दबिश दी गई थी। यहां अफीम के 840 पौधे लगे हुए थे। आरोपित को गिरफ्तार कर अफीम के पौधे जब्त किए गए। आरोपित को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से 3 दिन की रिमांड पर सौंपा। इधर, पुलिस ने मामले की जांच चौहटन थानाधिकारी सुरेंद्र प्रजापत को सौंपी।