11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pachpadra Refinery: PM मोदी की पचपदरा रिफाइनरी सभा में उमड़ेगा जनसैलाब, 2 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य, BJP ने झोंकी ताकत

PM Modi Pachpadra Rally: बालोतरा में पचपदरा रिफाइनरी लोकार्पण को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी की सभा के लिए बीजेपी ने दो लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश में बूथ स्तर तक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

3 min read
Google source verification
AI PIC

AI PIC

Rajasthan Pachpadra Refinery Inauguration: बालोतरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पचपदरा स्थित राजस्थान रिफाइनरी के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर भाजपा संगठन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी ने पीएम मोदी की जनसभा में दो लाख लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य तय किया है।

बता दें कि इसके लिए प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक पदाधिकारियों, मंत्रियों, विधायकों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रधानमंत्री की जनसभा को सफल बनाने के लिए 12 जिलों में कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किए हैं।

वहीं, दूसरी ओर बालोतरा जिले में भी संगठन सक्रिय है। उद्योग मंत्री केके विश्नोई, पचपदरा विधायक डॉ. अरुण चौधरी, सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल सहित पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक भी अपना दायित्व निभा रहे हैं। जिला मीडिया प्रभारी राजेश पुरी ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष भरत मोदी के नेतृत्व में 16 मंडलों के अध्यक्ष, प्रभारी और जिला टीम पदाधिकारी भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

बैठक में जिम्मेदारियों का होगा बंटवारा

भाजपा जिलाध्यक्ष भरत मोदी ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ एवं प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी के सानिध्य में 13 अप्रेल को आयोजित जिला संगठन की बैठक में प्रधानमंत्री के रिफाइनरी कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। वहीं, प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ जनसभा स्थल का जायजा लेंगे और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जनसभा की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा भी करेंगे।

जिलाध्यक्ष मोदी ने बताया कि जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं को बसों और निजी वाहनों के माध्यम से आमजन, ग्रामीणों और महिलाओं को सभा स्थल तक लाने-ले जाने की जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान मंत्री, विधायक, 16 मंडल अध्यक्ष, 16 मंडल प्रभारी, 60 जिला पदाधिकारी, 16 मंडल सोशल मीडिया संयोजक और सहसंयोजक सहित करीब 200 लोगों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।

सीएम भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा

वर्षों की तपस्या और अटूट प्रतिबद्धता का प्रतिफल! आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कर-कमलों से वर्ष 2018 में पचपदरा स्थित HPCL राजस्थान रिफाइनरी की जो नींव रखी गई थी, आगामी 21 अप्रैल 2026 को वह राष्ट्र को समर्पित होने जा रही है। विगत सरकार की उदासीनता को पीछे छोड़, 'डबल इंजन' सरकार के प्रयासों से अब राजस्थान देश की ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक प्रगति का नया केंद्र बनेगा। यह सिर्फ एक रिफाइनरी नहीं, प्रदेश के सामाजिक-आर्थिक उत्थान का प्रतीक है।

12 जिलों में नियुक्त हुए प्रभारी

प्रदेश संगठन की ओर से 12 जिलों में कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इनमें बालोतरा में भूपेन्द्र सैनी, बाड़मेर में विजेन्द्र पूनिया, जैसलमेर में कैलाश मेघवाल, जोधपुर शहर में नाहर सिंह जोधा, जोधपुर दक्षिण में मुकेश दाधीच, जोधपुर उत्तर में महेन्द्र कुमावत और पाली में अजीत मांडन को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, जालोर में महेन्द्र बोहरा, सिरोही में छगन माहूर, राजसमंद में नारायण मीना, नारायण पुरोहित, नागौर में रघुनाथ नरेडी और बीकानेर में मिथिलेश गौतम को जिम्मेदारी दी गई है। ये सभी प्रभारी संबंधित जिलों में बैठकों के माध्यम से आमजन की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग