बाड़मेर

केंद्रीय विद्यालय जालीपा में निपुण कार्यशाला, शिक्षा गुणवत्ता पर चर्चा

बाड़मेर में शुक्रवार को संकुल स्तरीय निपुण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 5:04 PM IST
केंद्रीय विद्यालय जालीपा में निपुण कार्यशाला: शिक्षा गुणवत्ता पर चर्चा

बाड़मेर. विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्राचार्य किशना राम सेंवर ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। अपने उद्बोधन में सेंवर ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता के महत्त्व पर प्रकाश डाला।

कार्यशाला के प्रथम सत्र में केंद्रीय विद्यालय जालीपा छावनी के प्रधानाध्यापक कुलदीप सिंह ने एफएलएन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए शैक्षिक रणनीतियों और शिक्षण पद्धतियों पर चर्चा की। रवि कुमार बैरवा, प्रधानाध्यापक, केंद्रीय विद्यालय उत्तरलाई ने भी जानकारी साझा की। द्वितीय सत्र में मेहमानों ने विद्यालय के निपुण कक्ष तथा बालवाटिका-3 का दौरा किया। कक्षा द्वितीय ‘अ‘ में प्राथमिक शिक्षिका अनुराधा ने शिक्षण विधियों का प्रदर्शन किया। तृतीय सत्र में विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों – जैसलमेर, जयसिंधर, रामगढ़, पोकरण, उत्तरलाई, फलौदी, डाबला एवं जालीपा छावनी के प्रतिभागियों ने अपने शैक्षिक प्रयासों की प्रस्तुतियां दीं। चतुर्थ सत्र में दिनेश कुमार, वरिष्ठ प्राथमिक शिक्षक, केंद्रीय विद्यालय जालीपा छावनी ने

टीएलएम/टीसीटी के प्रभावी उपयोग एवं विभिन्न शिक्षण पद्धतियों पर व्यावहारिक गतिविधियां करवाईं। कार्यक्रम के समापन पर संकुल प्रभारी विशन सिंह राठौड़, प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय वायु सेना स्थल जैसलमेर और प्राचार्य किशना राम सेंवर ने प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। मेजबान विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुलदीप सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। यह कार्यशाला शिक्षकों के लिए अनुभव साझा करने और नवीन शिक्षण तकनीकों को अपनाने का एक उपयोगी अवसर रही।

Updated on:
28 Nov 2026, 5:04 PM IST
Published on: