बूंदी

सोन तालाब में डूबने से एक बालक की मौत, दूसरे को बचाया

नहाने के दौरान हादसा
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Jun 2017, 9:21 AM IST
barmer
barmer

शहर के खागल मोहल्ला स्थित सोन तालाब में गुरुवार शाम एक बालक की डूबने से मौत हो गई। तालाब में शाम को सरदारपुरा निवासी दो बालक नहा रहे थे।

इस दौरान दोनों डूबने लगे तो चिल्लाने पर आसपास के लोग पहुंचे तथा एक को तो बचा लिया लेकिन दूसरा गहराई में चला गया।

बाद में तलाश कर दूसरे बालक वासिद पुत्र बशीर खां निवासी सरदारपुरा को राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बारिश से ढह गई दीवार

शहर में गुरुवार सुबह हुई बारिश के चलते तालाब की दीवार ढह गई। तालाब पर रैलिंग नहीं होने से हमेशा हादसे की आशंका रहती है।

पिछले दिनों मूक पशु गिरकर काल का ग्रास बन चुके हैं। मोहल्लेवासियों ने मांग की है कि यहां पर होमगार्ड या पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई जाए

Published on: