बाड़मेर

चिंकारे का शिकार, ग्रामीणों को देख भागे शिकारी

- सिणधरी क्षेत्र के गादेसरा गांव की घटना - पुलिस व वन विभाग की टीम पहुंची मौके पर
2 min read
Nov 03, 2018
Chinkara hunting: Police and forest department team reached spot
Chinkara hunting: Police and forest department team reached spot

सिणधरी (बाड़मेर). उपखंड क्षेत्र के गादेसरा गांव के पास गुरुवार मध्यरात्रि कुछ शिकारियों ने एक चिंकारा का शिकार कर लिया। इस दौरान ग्रामीणों को पता चलने पर वे मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं शुक्रवार को वनविभाग की टीम ने वहां पहुंच मौका मुआयना किया।

जानकारी के अनुसार गादेसरा गांव के पास सुनसान खेतों में कुछ लोग रात को टॉर्च लेकर घूम रहे थे। यह देख शक होने पर ग्रामीण वहां पहुंच गए। शिकारी उन्हें देखते ही वहां से भाग गए। ग्रामीणों का कहना है कि शिकारियों ने चिंकारे का शिकार कर उसके पैर तथा मुंह बांध रखे थे।

क्षेत्रीय वन अधिकारी गेमराराम सेजू ने मय टीम शुक्रवार को मौके पर पहुंच चिंकारे का शव बरामद किया। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव को दफनाया गया। रिपोर्ट के अनुसार हरिण की मौत सिर पर लाठी मारने से हुई है।

ये भी पढ़े...

आग से झौंपा व अन्य सामान राख

गिड़ा. क्षेत्र के गोदारों की ढाणी कानोड़ में शुक्रवार दोपहर एक झौंपे में आग लगने से उसमें रखा सामान जल गया। कानोड़ पटवारी रविन्द्र कुमार फौजदार ने बताया कि कालूराम पुत्र राजूराम जाट के ढाणी में आग से एक झौंपा तथा उसमें रखा अनाज, बिस्तर तथा पास में ही रखी करीब 100 मण चारा जल गया।

लपटें देख आस-पास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन विकराल आग के चलते कुछ भी नहीं बचा पाए। कालूराम खुद बीपीएल हैं तथा जो आशियाना बना हुआ था वह भी आग की भेंट चढ़ गया।

दोनों पारियों में 230 परीक्षार्थी अनुपस्थित

बाड़मेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से शुक्रवार को वरिष्ठ शिक्षक प्रतियोगी परीक्षा के तहत सुबह की पारी में 3 केन्द्रों पर संस्कृत परीक्षा का आयोजन हुआ।

परीक्षा समन्वयक अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि कुल 1009 अभ्यर्थियों में से 804 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वहीं 205 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

इसी प्रकार दोपहर की पारी में एक केन्द्र पर उर्दू परीक्षा का आयोजन हुआ। जिसमें कुल 93 अभ्यर्थियों में से 65 ने परीक्षा दी। वहीं 25 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

Updated on:
03 Nov 2018 11:54 am
Published on:
03 Nov 2018 11:54 am