2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हजारों मिट्टी के दीपक के साथ जगमगाया देवका का सूर्य मंदिर

- पत्रिका के अभियान के तहत रोशन हुआ एेतिहासिक मंदिर - ग्रामीणों ने बढ़.चढ़कर लिया भाग

2 min read
Google source verification
Sun Temple of Devka, flaming with thousands of clay lamps

Sun Temple of Devka, flaming with thousands of clay lamps

- पत्रिका के अभियान के तहत रोशन हुआ एेतिहासिक मंदिर

- ग्रामीणों ने बढ़.चढ़कर लिया भाग
शिव. क्षेत्र के राजडाल ग्राम पंचायत के देवका स्थित सुर्य मंदिर में गुरुवार को राजस्थान पत्रिका के आओ मिट्टी के दीप जलाएं अभियान के तहत ग्रामीणों के सहयोग से देवका के सूर्य मंदिर में सूर्यास्त के साथ सैकड़ों मिट्टी के दीपकों को सजाया तो यह पौराणिक मंदिर सदियों में जगमगा उठा। गांव वालों ने शायद पहली बार मंदिर को झिलमिल रोशनी से
जगमगाते देखा तो वे भी अंचम्भित रह गए।

ग्रामीणों ने ली शपथ-

पत्रिका के अभियान से प्रभावित होकर राजड़ाल ग्राम पंचायत के कई गांव के उपस्थित ग्रामीणों ने शपथ ली की कि दीपावली पर मिट्टी के दीपक जलाने के साथ इस सूर्य मंदिर में भी हजार दीपक जलाएंगे।

कुम्भकारों को मिलेगा रोजगार-

तहसीलदार शैतानसिंह राजपुरोहित ने कहा कि पत्रिका का सामाजिक सरोकार अभियान आओ मिट्टी के दीपक जलाएंं तो बेहतर है। ग्रामीण शपथ लें कि वे दीपावली पर मिट्टी के दीपक जलाएंगे तथा विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करेंगे।

थानाधिकारी मानाराम गर्ग ने कहा कि मिट़्टी के दीपक के प्रयोग से वातावरण प्रदूषित भी नहीं होता और दीपक बनाने वालों को रोजगार भी मिल जाता है। कार्यक्रम में इंटैक चैप्टर बाड़मेर के संयोजक यशोवर्धन शर्मा, जालमसिंह राजपुरोहित, रामचंद्र सुथार, हितेशगिरी, चतरगिरी, चेलगिरी, नेमगिरी, सूजाराम, स्वरूपाराम, मनीष सोनी का विशेष सहयोग रहा।

यह रहे उपस्थित-

डॉ.कुंदनदान चारण, भगदान, देवगिरी, रानगिरी, नारायणपुरी, विजयदान, सवाईंराम, नथाराम, तुलसगिरी, धर्माराम, कैलाशगिरी, गिरधर गोयल, ओमप्रकाश मुथा, पुरुषोत्तम खत्री, चुन्नीलाल खत्री, पारसमाली उपस्थित थे।

ये भी पढ़े...

रंगोली बना मतदान की दी जानकारी

बालोतरा. स्वीप अभियान के तहत गुरुवार को नगर परिषद में कार्यक्रम आयोजित हुआ। राजस्व अधिकारी छैलकंवर चारण ने बताया कि नगरपरिषद् प्रांगण में रंगोली व दीप प्रज्वलित कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वीप प्रभारी डॉ. रामेश्वरी चौधरी के निर्देशन में छात्राओं ने रंगोली बनाई।

दीपक लगाए। आयुक्त रामकिशोर, स्वीप प्रभारी रामेश्वरी चौधरी ने उपस्थित जनों को मतदान के महत्व की जानकारी देते हुए शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की।

Story Loader