26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक ही परिवार में 3  को  डेंगू, चिकित्सा विभाग ने कहा, सामान्य बुखार

-क्षेत्र में मच्छरों का भारी प्रकोप -चेता विभाग, जानकारी के बाद करवाई फोगिंग

2 min read
Google source verification
Dengue to 3 people in same family

Dengue to 3 people in same family

बाड़मेर. चिकित्सा विभाग के शहर में फोगिंग और एंटी लार्वा एक्टिविटी के दावों के बीच एक ही परिवार के तीन जनों की जांच में डेंगू पॉजिटिव आया है। डेंगू की जानकारी मिलते ही विभाग हरकत में आया और तुरंत प्रभावित क्षेत्र में फोगिंग और एंटीलार्वा एक्टिविटी करवाई।

हालांकि विभाग ने तीनों को सामान्य बुखार बताया है। वह इसलिए कि तीनों की जांच निजी लैब में हुई है, जिसमें उन्हें डेंगू पॉजिटिव पाया गया है। विभाग ने डेंगू की पुष्टि से मना कर दिया।


शहर के वार्ड1 स्थित सुथारों के वास में एक ही परिवार के 3 सदस्यों के डेंगू पॉजिटिव आया है। तीनों भाई-बहन हैं। सबसे पहले परिवार के एक सदस्य को बुखार आने पर राजकीय चिकित्सालय में जांच करवाई तो सामान्य बुखार बताया गया। इसके बाद प्राइवेट में जांच करवाई गई तो डेंगू पॉजिटिव आया।

जबकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इस प्रकार के कोई लक्षण नहीं है। सम्बधित मोहल्ले में फोगिंग करवा दी गई है।

डेंगू की चपेट में आए तीन भाई-बहन
सुथारों के बास में लाधुराम सुथार के पुत्र हितेश, श्रवण कुमार व पुत्री पूजा को बुखार आया। सरकारी अस्पताल में उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर निजी चिकित्सालय में जांच करवाने पर डेंगू पॉजिटिव आया। तीनों का उपचार चल रहा है।

टीम पहुंची मोहल्ले में
स्वास्थ्य विभाग को जानकारी मिलने पर अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी सहित टीम रोगियों के घर पहुंची। सभी की जांच की तथा आसपास के घरों में फोगिंग व एंटी लार्वा की एक्टिविटी करवाई।

सीजन में पहली बार सामने आए डेंगू मरीज

शहर में इस सीजन में पहली बार डेंगू के मरीज सामने आने पर विभाग के दावों की पोल खुल गई। विभाग दावे कर रहा है कि नियमित रूप से शहर के वार्डों में एंटीलार्वा एक्टिविटी करवाई जा रही है।

इस बीच गुरुवार को तीन जनों को डेंगू पॉजिटिव मिलने पर विभाग ने उन्हें सामान्य बुखार बताकर इतिश्री कर ली। जबकि तीनों की जांच में प्लेट काउंट सामान्य से काफी कम आए हैं, जो डेंगू पॉजिटिव का प्रमुख लक्षण है।

सामान्य बुखार है

विभाग ने क्षेत्र में फोगिंग व जांच के लिए टीम भेजी थी। तीनों को सामान्य बुखार है। डेंगू जैसा कुछ नहीं है।
डॉ. कमलेश चौधरी, सीएमएचओ, बाड़मेर

मोहल्ले में मच्छरों का प्रकोप है। विभाग डेंगू के मामले को गंभीरत से लेते हुए पूरे क्षेत्र में फोगिंग करवाए तथा मरीजों की स्क्रिनिंग भी होनी चाहिए।

सुरतानसिंह, पार्षद

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग