
Arrest accused with opium
- कोतवाली थाना पुलिस की कार्रवाई, दो वाहन जब्त
बाड़मेर. मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने मंगलवार को शहर के लक्ष्मीनगर में दबिश देकर अफीम व डोडा पोस्त के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया।आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध अफीम व डोडा पोस्त बरामद हुआ।
शहर कोतवाल हरीश राठौड़ ने बताया कि एसपी मनीष अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर के लक्ष्मीनगर में रहवासी घर में दबिश देकर आरोपी दमाराम पुत्र देराजराम निवासी लीलसर, गोगाराम पुत्र रामाराम निवासी रामदेरिया को दस्तयाब कर उनके कब्जे से 3 किलो 100 ग्राम अफीम व 93 किलो 100 ग्राम डोडा-पोस्त बरामद कर एसयूवी व स्कूटी जब्त की। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएक्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। उल्लेखनीय है कि बाड़मेर में चुनाव से पहले मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त तस्कर लगातार अफीम व डोडा पोस्त भारी मात्रा में पहुंचा रहे हैं।
दो दिन पहले सेड़वा पुलिस ने पकड़ा अफीम
बाड़मेर पुलिस की ओर से विधानसभा के चुनाव को मद्देनजर रखते हुए अवैध तस्करी की रोकथाम को लेकर कमर कस ली है। यहां दो दिन पहले सेड़वा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक किलो अफीम बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया। इस पहले बाड़मेर पुलिस की ओर से डोडा पोस्त व शराब पकडऩे की कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
इधर, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
बाड़मेर. सदर थाना क्षेत्र के सिणधरी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास मंगलवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस उप निरीक्षक अमरङ्क्षसह ने बताया कि आदर्श चवा निवासी श्रवणकुमार पुत्र नारणाराम बाड़मेर से चवा की तरफ जा रहा था, इस दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसें में घायल बाइक सवार को राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
Updated on:
31 Oct 2018, 1:13 PM IST
Published on:
31 Oct 2018, 1:13 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.