एमबीसी कॉलेज: एनएसएस शिविर का समापन
बाड़मेर . एमबीसी राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का समापन हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंदिरा प्रियदर्शनी राष्ट्रीय एनएसएस पुरस्कार विजेता हुकमाराम सुथार ने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि है। व्यक्तिगत हितों को छोड़कर राष्ट्र के लिए सोचना चाहिए। सुथार ने कहा एनएसएस में मैं नहीं आप के ध्येय के साथ अपने परिवेश को और बेहतर करने का प्रयास रहता है। इसमें सहज ही प्रतिभा निखरती जाती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए युवा विकास केन्द्र सलाहकार मुकेश पचौरी ने कहा कि अनुशासन हमें अपने प्रयासों को शत प्रतिशत लगाने की दिशा में आगे बढ़ता है। रसद विभाग निरीक्षक सवाई राम सुथार ने स्वयंसेविकाओं को उपभोक्ता संरक्षण कानून की जानकारी देते हुए बताया कि हम सजग रहेंगे तो हमे ठगा नहीं जा सकता।
आत्मरक्षा के गुर की बताई तकनीक
कराटे विशेषज्ञ तुषार मेहता ने छात्राओं को उनकी मज़बूती की विशेषताएं बताते हुए तकनीकों से वाकिफ कराया। आपात स्थिति में खुद को और अपनों को बचाने के गुर समझाए। बुनियादी आत्मरक्षा और सुरक्षा को लेकर तकनीकें भी सिखाई गई। मेहता के निर्देशन में ब्लैक बेल्ट सुशील वीरवाणी ने आत्मरक्षा के तौर तरीके और तकनीकों का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम अधिकरी डॉ सरिता व्यास ने शिविर के लक्ष्य और उद्देश्यों को बताते हुए सहयोग के लिए आभार जताया।
स्वयंसेविकाओं में कविता डाबी ने देश रंगीला पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुति दी। हेमलता शारदा तथा जसी ने स्वरचित कविता पाठ किया। स्वागत गीत शबनम और जस्सी ने प्रस्तुत किया। संचालन भारती माहेश्वरी ने किया।
इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए युवा विकास केन्द्र सलाहकार मुकेश पचौरी ने कहा कि अनुशासन हमें अपने प्रयासों को शत प्रतिशत लगाने की दिशा में आगे बढ़ता है। रसद विभाग निरीक्षक सवाई राम सुथार ने स्वयंसेविकाओं को उपभोक्ता संरक्षण कानून की जानकारी देते हुए बताया कि हम सजग रहेंगे तो हमे ठगा नहीं जा सकता।