बाड़मेर

116 पोल लगाए शहर में, कैमरों से हर हरकत पर रहेगी नजर

- कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित, 4 बड़ी स्क्रीन पर दिखेगी- बाड़मेर पुलिस करेगी ऑपरेट, अपराधिक घटना पर तुरंत होगी कार्रवाई  
2 min read
Jul 02, 2018
Control room ready for CCTV
Control room ready for CCTV

भवानीसिंह राठौड़@बाड़मेर. शहर में 150 से ज्यादा लोकेशन पर 226 सीसीटीवी कैमरों से पुलिस जल्द ही नजर रखनी शुरू करेगी। अभय कंट्रोल व कमांड के तहत लगने वालों कैमरों की प्रभावी मॉनिटिरिंग के लिए कंट्रोल रूम कलक्ट्रेट परिसर में तैयार हो गया है। यहां बड़ी-बड़ी स्क्रीन लग गई हैं। कंट्रोल अत्याधुनिक तकनीकी से लैस होगा। शहर में 116 स्थानों पर पोल स्थापित करने की कवायद शुरू हो गई है। विभाग के अनुसार करीब डेढ़ माह में कैमरे शुरू कर दिए जाएंगे। शुरूआत में 116 स्थानों पर कैमरे शुरू होंगे। इसके बाद योजना का दायरा बढ़ाते हुए कैमरों की संख्या 226 की जाएगी।


क्वालिटी ऐसी कि हर हरकत होगी कैद

योजना में लगाए जा रहे है सीसीटीवी कैमरों की क्वालिटी ऐसी होगी कि सौ मीटर दूर की हरकत भी कैमरे में स्पष्ट नजर आएगी। अत्याधुनिक तकनीक से लैस कैमरे निगरानी के साथ अपराध नियंत्रण में भी पुलिस के लिए मददगार साबित होंगे।


कंट्रोल रूम में अलर्ट रहेगी टीम

कंट्रोल रूम में किसी भी तरह की सूचना मिलने पर निगरानी में लगी टीम अलर्ट हो जाएगी। कंट्रोल रूम में चार पुलिस के ऑपरेटर व 2 वायरलैस के ऑपरेटर अलर्ट रहेंगे। किसी भी आपराधिक घटना की कैमरे के जरिए जानकारी मिलने पर संबंधित थाने की पुलिस को तत्काल सूचित करने के बाद सीसीटीवी पूरी तरह आपराधिक वारदात पर नजर रखेगा।


फैक्ट फाइल

- 4 बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई
- 4 पुलिस ऑपरेटर रखेंगे पैनी नजर

- 2 वायरलैस ऑपरेटर रहेंगे हमेशा अलर्ट
- 226 कैमरे पूरे शहर को देखेंगे

- अत्याधुनिक बनेगा कंट्रोल रूम


- सीसीटीवी कैमरो को मॉनिटिरिंग करने के लिए अत्याधुनिक कंट्रोल रूम तैयार हो रहा है। एलईडी स्क्रीन व कम्प्यूटर लग गए हैं। फाइबर का काम चल रहा है। जल्द ही कंट्रोल रूम शुरू हो जाएगा। शहर में 116 स्थानों पर पोल स्थापित करने का काम चल रहा है। एक माह में कैमरे शुरू कर दिए जाएंगे। - मोहनकुमार सिंह, एसीपी, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग

फ्लैश बैक - इधर, धूल फांक रहा सिस्टम

- नगर परिषद की ओर से शहर के प्रमुख स्थानों पर दस सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इनका कंट्रोल रूम पुलिस कंट्रोल रूम में स्थापित किया था। देखरेख पुलिस की ओर से हो रही थी। लेकिन पिछले एक साल से सभी कैमरे खराब हैं।

Published on:
02 Jul 2018 11:15 am
Also Read
View All
Balotra: हाईटेक सुरक्षा को भी दिया चकमा, गड्ढा खोदकर रिफाइनरी की 700 KM लंबी क्रूड ऑयल पाइपलाइन से चुरा लिया 2 टैंकर तेल

Inter-State Oil Theft Gang: गहरा गड्ढा खोदकर राजस्थान की HPCL रिफाइनरी से क्रूड ऑयल चोरी करने वाले 8 लोग गिरफ्तार, 2 टैंकर तेल बेचने का हुआ खुलासा

Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस में फिर उभरी गुटबाजी, मेवाराम जैन समर्थकों के साथ जयपुर पहुंचे

बच्चा न होने पर बहू का कत्ल: बाड़मेर में दहेज लोभी पति और सास-ससुर करते थे प्रताड़ित, कोर्ट ने सुनाया कड़ा फैसला

Rajasthan Viral News: खेत में 5 लाख रुपए दबाकर भूल गया किसान, जुताई के दौरान मिली रकम; नोटों को चट कर गई दीमक