-बीते 24 घंटे में एक व्यक्ति ने तोड़ा दम-219 लोगों को मिली छुट्टी
बाड़मेर. संक्रमितों की संख्या में लगातार सातवें दिन गुरुवार को भी कमी आई। कुल 75 नए केस जिले में रिपोर्र्ट हुए और एक व्यक्ति की कोविड संक्रमण से मौत हो गई। वहीं 219 को डिस्चार्ज कर दिया गया।
जिले में केस की संख्या घटी जरूर है, लेकिन अभी भी जो संक्रमित मिल रहे हैं यह आंकड़ा भी देखा जाए तो काफी अधिक है, विशेषज्ञों का मानना है कि पॉजिटिव के संपर्क में आने से ही संक्रमण फैलता है। ऐसे में जो नए केस मिल रहे हैं, इन्हें किसी भी सूरत में हल्के में नहीं लेना चाहिए।
जिला अस्पताल में अब दबाव कम हो रहा है। यहां पर मरीजों की संख्या में कमी आने से बेड खाली हो रहे हैं। वहीं कोविड केयर सेंटर से भी स्वस्थ हो रहे लोगों को डिस्चार्ज किया जा रहा है।
अब 618 एक्टिव केस
जिले में अभी भी एक्टिव केस की संख्या 618 है। इनमें से 135 संक्रमित होम आइसोलेशन में चल रहे हैँ। इनके अलावा शेष जिले के अस्पतालों और कोविड केयर सेंटर्स में भर्ती है।