बाड़मेर

बाड़मेर: 59 नए पॉजिटिव मिले, 101 रिकवर, 4 की मौत

-मौतों का आंकड़ा बढ़ा रहा चिंता-रिकवर होने से मिल रही राहत
less than 1 minute read
बाड़मेर: 59 नए पॉजिटिव मिले, 101 रिकवर, 4 की मौत
बाड़मेर: 59 नए पॉजिटिव मिले, 101 रिकवर, 4 की मौत

बाड़मेर. जिले में संक्रमितों का आंकड़ा लगातार कम होता जा रहा है। हालांकि यह भी है कि कोविड संदिग्धों में भी लगातार कमी आई है, ऐसे में नमूनों की संख्या भी काफी कम हो चुकी है। जिले में शुक्रवार को 59 नए कोविड मरीज मिले हैं। वहीं मौतों का आंकड़ा चिंता को बढ़ा रहा है। बीते 24 घंटे में कोविड से 4 लोगों की मौत हो गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी एल बिश्नोई ने बताया कि शुक्रवार को एक्टिव केस 572 रह गए। वहीं 266 मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर, 21 मरीज राजकीय अस्पताल बालोतरा, 2 मरीज निजी अस्पतालों में एवं 35 मरीज एमबीसी कॉलेज बाड़मेर में भर्ती है। साथ ही एचआरसीटी जांच में स्कोर वाले 196 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर एवं 12 बालोतरा में भर्ती है ।
इनके अलावा भी जिले में बनाए गए कोविड सेंटर पर भी कुछ स्थानों पर मरीज भर्ती है। लेकिन इनकी संख्या में कमी आ रही है।
होम आइसोलेट संक्रमित 200 के भीतर
जिले में होम आइसोलेशन मरीजों की संख्या अब 200 के भीतर आ चुकी है। अब केवल 170 संक्रमित होम आइसोलेट है। वहीं जिले में शुक्रवार को 101 संक्रमितों के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया।

Updated on:
28 May 2021 09:24 pm
Published on:
28 May 2021 09:24 pm