बाड़मेर

बाड़मेर: 3 दिन बाद फिर बढ़े संक्रमित, 90 नए केस, 3 पॉजिटिव की थमी सांसें

-संक्रमित ज्यादा, पॉजिटिविटी रेट फिर आ गई 10 फीसदी के ऊपर-एक्टिव केस अब पूरे जिले में 471, होम आइसोलेशन में 143 मरीज

less than 1 minute read
बाड़मेर: 3 दिन बाद फिर बढ़े संक्रमित, 90 नए केस, 3 पॉजिटिव की थमी सांसें

बाड़मेर. जिले में संक्रमण तीन दिन बाद फिर शनिवार को फिर बढ़ गया। पिछले सात दिनों में लगातार गिरावट आ रही थी। लेकिन एक साथ 90 नए केस मिलने से संक्रमितों की संख्या बढऩे से चौंकाया है। शुक्रवार के मुकाबले 31 नए मामले शनिवार को ज्यादा मिले हैं। वहीं 3 संक्रमितों की सांसें कोविड के कारण थम गई।
संक्रमण बढऩे के बीच राहत इस बात की है कि जिले में 188 मरीज रिकवरी होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं होम आइसोलेशन में अब 143 पॉजिटिव है। वहीं अस्पतालों और कोविड सेंटर्स पर भी संक्रमितों की संख्या काफी रह गई है। एक्टिव केस अब जिले में 471 है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी एल बिश्नोई ने बताया कि एक्टिव केस 471 और 3 मरीजों की मृत्यु हो गई। वहीं 223 मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर, 15 मरीज राजकीय अस्पताल बालोतरा, 2 मरीज निजी अस्पतालों में एवं 29 मरीज एमबीसी कॉलेज बाड़मेर में भर्ती है। इसी तरह 1 मरीज एमबीआर कॉलेज बालोतरा, 19 मरीज बायतु, 6 मरीज सिवाना, 2 मरीज सिणधरी, 2 मरीज धोरीमन्ना, 4 मरीज गुड़ामालानी, 9 मरीज गिड़ा, 3 मरीज चौहटन, 2 मरीज पाटौदी, 4 मरीज सेड़वा, 1 मरीज रामसर, 1 मरीज समदड़ी, 2 मरीज गडरारोड़, 1 मरीज देताणी, 2 मरीज सांभरा के कोविड केयर सेंटर में भर्ती चल रहे है। साथ ही एचआरसीटी जांच में स्कोर वाले 174 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर एवं 8 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बालोतरा में भर्ती है।

Published on:
29 May 2021 08:48 pm
Also Read
View All