बाड़मेर

महाराष्ट्र से चोरी लग्जरी वाहन बाड़मेर में बरामद, दो गिरफ्तार

वाहन के कागजात नहीं मिले
less than 1 minute read
महाराष्ट्र से चोरी लग्जरी वाहन बाड़मेर में बरामद, दो गिरफ्तार
महाराष्ट्र से चोरी लग्जरी वाहन बाड़मेर में बरामद, दो गिरफ्तार

बाड़मेर. वांछित अपराधियों की दस्तयाबी के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान ग्रामीण थाना पुलिस ने पुणे महाराष्ट्र से चोरी लग्जरी वाहन बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
ग्रामीण थानाधिकारी सवाईसिंह व टीम ने रात्रि गश्त के दौरान काले शीशे लगी स्कॉर्पियो के संदिग्ध लगने पर वाहन को रोककर जांच की। चालक सीट पर रेखाराम पुत्र दीपाराम व उसके साथ में मनीष पुत्र बांकाराम दोनों निवासी रावतसर बैठा था। पुलिस को जांच में वाहन के पीछे की सीटें निकाली मिली तथा चैसिस नम्बर घिसे और इंजन नम्बर अस्पष्ट होना पाया गया। पूछने पर दोनों के पास वाहन के कोई कागजात नहीं मिले। पुलिस को वाहन के किसी अपराध में संलिप्त होना प्रतीत होने पर दोनों को गिरफ्तार कर वाहन जब्त किया गया।
महाराष्ट्र में चोरी का प्रकरण दर्ज
आरोपियों से पुलिस पूछताछ में पता चला कि लग्जरी वाहन चोरी का है। पुलिस थाना जेजुरी जिला पुणे ग्रामीण महाराष्ट्र में चोरी का प्रकरण दर्ज है। एक आरोपी रेखाराम के खिलाफ बाड़मेर सदर व कोतवाली में आर्म्स एक्ट, महिला पुलिस थाना तथा चितौडगढ़़ के मंगलवाड़ थाने में भी मामला दर्ज है।

Updated on:
02 Oct 2023 11:12 pm
Published on:
02 Oct 2023 11:12 pm
Also Read
View All
निकाय चुनावों की दुंदुभि बजी, समस्याओं के चक्रव्यूह में आमजन, जनता मांगे बुनियादी सुविधाओं का ठोस रोडमैप

Ground Report: बाड़मेर में रोज 50 बच्चे धोरों को पार कर पहुंचते स्कूल, प्रशासन बेखबर या दबंगों का खौफ?

नई नवेली दुल्हन का उजड़ा सुहाग, 4 महीने पहले उठी थी डोली; बाड़मेर सड़क हादसे में मां-बाप के इकलौते बेटे की मौत

भारत-पाक सरहद का अंतिम शिवालय: 1965 की जंग में पाकिस्तानी सेना ने की थी तोड़फोड़, अपने साथ ले गए थे मूर्तियां

बाड़मेर: पहली नाकामी को मात देकर भारतीय वायुसेना में शामिल हुईं प्रियदर्शनी, एनसीसी कैडेट्स ने तिरंगा रैली निकाल किया सम्मान