बाड़मेर

पुजारी की मौत पर उठ रहे सवाल, पुलिस के जवाब सुनकर रह जाएंगे हैरान

पुजारी की मौत पर उठ रहे सवाल, ये सुनकर रह जाएंगे हैरान
2 min read
Jul 26, 2018
death

बाड़मेर। बामिनी गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक पुजारी का शव मंदिर के पास पड़ा मिला। शव को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। ग्रामीणों ने पुजारी की मौत के पीछे हत्या का अंदेशा जताया है। फिलहाल पुलिस हत्या या आत्महत्या दोनों ऐंगल से जांच कर रही है।

पुजारी की हत्या या आत्महत्या, जांच के बाद होगा साफ

सिणधरी क्षेत्र के बामिनी गांव स्थित रामेदव मंदिर के पुजारी की हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के खबर इलाके में हवा की तरह फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद सिणधरी थाना पुलिस मौक पर पहुंची। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाशदान रतनु ने बताया की पुलिस को सुबह 11 बजे ग्रामीणों ने सुचना दी थी कि रामदेव मंदिर के पुजारी हरीराम का शव पड़ा है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर हरीराम के शव को कब्जे में लिया। हरीराम की उम्र 70 साल के करीब थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुजारी के हाथ से सोने का कड़ा, अगुंठी और अन्य सामान गायब मिले। मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं। इसके चलते पुजारी की मौत को लेकर संशय बना हुआ है। आखिर पुजारी की हत्या हुई या फिर की आत्महत्या। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टन करवाया है।

ग्रामीणों का आरोप- पुजारी की हुई हत्या

स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक के सिर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं, जो सीधे तोर पर उसकी हत्या करने की तरफ इशारा कर रहे हैं। वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। फिलहाल पुलिस पुजारी की मौत को लेकर जांच करने में जुटी है।

Updated on:
26 Jul 2018 08:28 pm
Published on:
26 Jul 2018 08:25 pm
Also Read
View All
Rajasthan Nikay Election: बाड़मेर में किसी भी वर्ग का दावेदार लड़ सकेगा चुनाव, पिछले 3 चुनावों से कांग्रेस का बोर्ड

Balotra: हाईटेक सुरक्षा को भी दिया चकमा, गड्ढा खोदकर रिफाइनरी की 700 KM लंबी क्रूड ऑयल पाइपलाइन से चुरा लिया 2 टैंकर तेल

Inter-State Oil Theft Gang: गहरा गड्ढा खोदकर राजस्थान की HPCL रिफाइनरी से क्रूड ऑयल चोरी करने वाले 8 लोग गिरफ्तार, 2 टैंकर तेल बेचने का हुआ खुलासा

Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस में फिर उभरी गुटबाजी, मेवाराम जैन समर्थकों के साथ जयपुर पहुंचे

बच्चा न होने पर बहू का कत्ल: बाड़मेर में दहेज लोभी पति और सास-ससुर करते थे प्रताड़ित, कोर्ट ने सुनाया कड़ा फैसला