बाड़मेर

राजस्थान में डेंगू और मलेरिया बेकाबू, चिकित्सा विभाग के प्रयास नाकाफी

Dengue and malaria in Rajasthan : बांसवाड़ा/बाड़मेर. मच्छरों ने पूरे प्रदेश में कहर बरपा रखा है। डेंगू और मलेरिया के रोगी लगातार सामने आ रहे हैं। सबसे ज्यादा खराब हालात बाड़मेर जिले में हैं। बाड़मेर जिले में रोजाना डेंगू के औसतन 5 और मलेरिया के 15 रोगी मिले रहे हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Sep 2023, 12:24 PM IST
Dengue and malaria in Rajasthan
Dengue and malaria in Rajasthan

Dengue and malaria in Rajasthan : बांसवाड़ा/बाड़मेर. मच्छरों ने पूरे प्रदेश में कहर बरपा रखा है। डेंगू और मलेरिया के रोगी लगातार सामने आ रहे हैं। सबसे ज्यादा खराब हालात बाड़मेर जिले में हैं। बाड़मेर जिले में रोजाना डेंगू (Dengue) के औसतन 5 और मलेरिया (malaria) के 15 रोगी मिले रहे हैं। इस सीजन में यहां सोमवार तक मलेरिया के 923 और डेंगू के 229 रोगी मिल चुके हैं। पूरे प्रदेश में मलेरिया (malaria) के मामलों में बाड़मेर हॉट स्पॉट बन चुका है। मलेरिया के रोगी बाड़मेर शहर और आसपास के इलाकों में ज्यादा मिले हैं।

इधर, बेकाबू होते हालात को देखते हुए चिकित्सा विभाग को जिस तरह के गंभीर प्रयास करने चाहिए थे, वे नजर नहीं आ रहे। अस्पतालों में भी चिकित्सा की माकूल व्यवस्था नहीं होने से मरीज परेशान हो रहे हैं। प्रदेश में कुछ जिलों में तो अस्पतालों में मरीजों का उपचार के लिए नंबर ही नहीं आ रहा।

यह भी पढ़े-एक बार फिर से कोरोना वायरस जैसी बीमारी फैलने की संभावना, मर सकते है 50 मिलियन लोग

यह कहती है चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट

चिकित्सा विभाग की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीते 244 दिनों में मच्छरों ने प्रदेश के 7500 लोगों को बीमार किया है। राजधानी जयपुर में मच्छरों ने 1123 लोगों को बीमार किया है। कोटा में 953 लोग मच्छर काटने से बीमार हुए। इन गंभीर बीमारियों के कारण प्रदेश में अब तक 6 लोगों की मौत भी हो चुकी है। चिकित्सा विभाग के अनुसार इस वर्ष डेंगू (Dengue) फैलाने वाला एडीज मच्छर मलेरिया फैलाने वाले मादा एनाफिलीज मच्छर से 3.83 गुना अधिक खतरनाक साबित हुआ है। इस वर्ष डेंगू के एडीज मच्छर ने 5708 लोगों को और मलेरिया (malaria) के मादा एनाफिलीज मच्छर ने 1490 लोगों का काटा।

Updated on:
26 Sep 2023, 12:24 PM IST
Published on: