शी और उनके सहयोगियों ने रोगज़नक़ के महत्वपूर्ण मेजबानों की भी पहचान की, जिनमें चमगादड़ और कृंतक जैसे प्राकृतिक मेजबान, या ऊंट, सिवेट, सूअर या पैंगोलिन जैसे संभावित मध्यवर्ती मेजबान शामिल हैं. यह स्टडी ऐसे समय में सामने आई है जब ब्रिटेन वैक्सीन टास्कफोर्स की पूर्व अध्यक्ष केट बिंघम ने अपनी एक नई किताब में एक ऐसी अगली महामारी के बारे में चेतावनी दी है जो एक मिलियन अज्ञात वायरस से आ सकती है और स्पेनिश फ्लू की तरह लगभग 50 मिलियन लोगों को मार सकती है।