बाड़मेर

रेगिस्तान ने आंचल में छिपा रखा है पानी,अब बनेगी यह योजना,जानिए पूरी खबर

- रिफाइनरी और अन्य इंडस्ट्री के लिए इस पानी के उपयोग की बनेगी योजना -केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि हम इस प्रोजेक्ट पर करेंगे गंभीरता से कार्य

2 min read
Jan 18, 2018
desert has kept water hidden in Anchal This plan will now be made

बाड़मेर.थार का रेगिस्तान जो सालों से बूंद-बूंद पानी को तरसता रहा है आप अचंभा करेंगे कि उसके आंचल में इतना पानी दबा रखा है कि अब इस पानी से रिफाइनरी के यहां स्थापित होने वाले अन्य इंडस्ट्री के लिए पेयजल की बड़ी समस्या का हाल हो सकता है। तेल खोजने आई कंपनियों के लिए यह अचरजभरा रहा कि जिस रेगिस्तान में बूंद-बूंद पानी को मीलों लोग सफर करते रहे है वो अपने आंचल में पानी छुपाकर बैठा है। अब इसके लिए सोलर की उन्नत तकनीक के माध्यम से गहराई में छिपे इस पानी के 'वाटर लेवलÓ को बढ़ाया जाएगा। लवणीय पानी के परिशोधन की भी योजना बनेगी।

- कंपनियों ने राज्य व केन्द्र सरकार को भेज रखी है पानी की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें

सात मंजिला इमारत में लगी आग से निकले सवाल न बुझे न बूझे, आखिर ऐसा क्यों? जानिए पूरी खबर

- लवणीय पानी होने से पीने योग्य नहीं, बनाया जा सकता है पीने योग्य

तेल खोज को आई कंपनियों को यहां बायतु के पास माडपुरा बरवाला में पानी का बड़ा भण्डार मिला और मंगला टर्मिनल के लिए इसका उपयोग लिया गया। इसके बाद 250 के करीब तेल कुएं जहां-जहां भी तलाश किए गए है वहां-वहां पानी के भण्डार सामने आ रहे है। इस पर कंपनी ने सरकार को साझा किया और सरकार ने इसको केन्द्र तक। अब इसको लेकर योजना बनने लगी है।
पानी लवणीय है जिसको होगा उपचार- रेगिस्तान में यह पानी दरअसल लवणीय है। साथ ही यह पानी तेल और जमीन के बीच की फार्मेशन में है। भू वैज्ञानिक मानते है कि जैसे कोई समंदर इस रेगिस्तान में तैर रहा है। एेसे में इस पानी का उपयोग पेयजल के लिए मुश्किल है लेकिन अन्य गतिविधियों के लिए हो सकता है।

सोलर से पानी का लेवल लाया जाएगा ऊपर- केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय अब इसके लिए सोलर की उन्नत तकनीक के जरिए पानी के लेवल को ऊपर लाने का कार्य करेगा। इसके लिए जैसलमेर स बाड़मेर में सोलर एनर्जी का बड़ा प्लांट लगाया जाएगा।
पानी से होगी लवण परिशोधित- इस पानी में लवण की मात्रा अधिक है और संभवतया रिफाइनरी के लिए भी इस पानी का उपयोग हो सकता है। इसके लिए जहां रिफाइनरी तेल का परिशोधन करेगी इस लवणीय पानी के परिशोधन के लि भी यहां प्लांट लगेंगे। गौरतलब है कि यहां के लवणीय पानी को मीठा करने के लिए पूर्व में रक्षा मंत्रालय के विशेष वैज्ञानिक रहते हुए डा. एपीजे अब्दुल कलाम ने भी यहां जलनिर्वणीकरण प्रयोगशालाएं लगाई थी।

तेल कुओं के पानी के साथ सरस्वती पर होगा काम
क्रूड ऑयल और जमीन के बीच में कई जगह पानी के बड़े भण्डार मिलना अचरजजनक रहा है। यहां सरस्वती नदी के भी प्रमाण है। इसको लेकर अब भारत सरकार का पेट्रोलियम मंत्रालय कार्य करेगा। तेल कंपनियों से जानकारी ली गई है और इस पर कंपनियों के साथ मिलकर उन्नत तकनीक से यह प्लांट लगाकर पानी का उपयोग लंेगे।- धर्मेन्द्र प्रधान, केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री

ये भी पढ़ें

देश-दुनिया की बड़ी खबरों से रहिए अपडेट, फ़टाफ़ट अंदाज़ में दोपहर 1 बजे तक की टॉप न्यूज़
Published on:
18 Jan 2018 10:53 am
Also Read
View All
मदर्स डे स्पेशल: अनपढ़ होकर भी हरकू देवी ने समझा शिक्षा का महत्व, स्कूल के लिए दान की जमीन

मदर्स डे सक्सेस स्टोरी: मां की रिकॉर्डिंग सुनकर मोहित ने क्रैक की RAS परीक्षा, संघर्ष और समर्पण की अद्भुत मिसाल

Rajasthan: राजस्थान में कुदरत का अनोखा ‘चमत्कार’, भीषण गर्मी में भी 72 घंटों से नहीं पिघले ओले, ग्रामीण हुए हैरान

Ravindra Singh Bhati: श्रमिकों की बहाली की मांग को लेकर विधायक रविंद्र सिंह भाटी का आंदोलन तेज, बोले: स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिला तो आंदोलन होगा बड़ा

बदलता राजस्थान : विकास की दौड़ में सबसे आगे निकला पश्चिमी राजस्थान का ये जिला, रिकॉर्ड दिनों में हासिल की बड़ी उपलब्धि