बाड़मेर

अमीन के पास नहीं जेवरात, पत्नी के पास महज 1600 रुपए

-चल-अचल सम्पत्ति का ब्यौरा...

less than 1 minute read
Details of immovable property of candidates
Details of immovable property of candidates

बाड़मेर. शिव क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट पर अमीन खां 9वीं बार चुनाव मैदान में है। यहां नामांकन के साथ दाखिल शपथ पत्र के अनुसार अमीन खां के पास सोने-चांदी के जेवरात शून्य हैं। पत्नी के पास महज 1600 रुपए नकद हैं। पत्नी की संपत्ति शून्य है।

अमीन खां, 79 साल

विधानसभा क्षेत्र : शिव
शिक्षा : आठवीं

कुल संपत्ति : 41 लाख

देनदारी : 4 लाख
पत्नी की संपत्ति : 1600 रुपए

ब्यौरा : 2018 - 2013 - 2008
चल संपत्ति : 18.02 लाख -16.85 लाख- 88 हजार 285

अचल संपत्ति : 23.00 लाख - 19.00 लाख- 11 लाख
आभूषण : नहीं - नहीं - नहीं

वाहन : एक वाहन- एक वाहन - एक वाहन
अपराधिक केस : नहीं - नहीं - नहीं

ये भी पढ़े...

प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम

-संकुल स्तरीय खेल दिवस मनाया

बाड़मेर. केंद्रीय विद्यालय जालीपा छावनी में शनिवार को प्राथमिक कक्षाओं के संकुल स्तरीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे केंद्रीय विद्यालय जालोर से 31, जयसिंधर से 12 , वायुसेना उत्तरलाई से 32 व जालीपा छावनी से 32 खिलाडियों ने भाग लिया।

खेल दिवस का उद्घाटन विद्यालय प्राचार्य मनोज कुमार ने किया। सबसे पहले 100 मी दौड़, केला दौड़, सुई धागा दौड़, थ्री लेग रेस, बुक बैलेंस रेस का आयोजन हुआ। छात्रों की कबड्डी प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय जालीपा छावनी प्रथम तथा द्वितीय केंद्रीय विद्यालय जयसिंधर रहा।

वहीं छात्राओं की खो-खो में प्रथम केंद्रीय विद्यालय वायुसेना उत्तरलाई व द्वितीय केंद्रीय विद्यालय जालीपा छावनी रहे। समापन समारोह में पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

Published on:
18 Nov 2018 08:46 pm