बाड़मेर

rajasthan election 2018-बाहरी कॉलोनियों का हो विकास, युवाओं को मिले रोजगार

https://www.patrika.com/barmer-news/
less than 1 minute read
Nov 24, 2018
Development of external colonies, Employment to youth
Development of external colonies, Employment to youth

बाहरी कॉलोनियों का हो विकास, युवाओं को मिले रोजगार

बाड़मेर पत्रिका
आजादी से लेकर अब तक शहर से सटी कॉलोनियां मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। युवा रोजगार की तलाश में भटक रहें है। निर्माण कार्यों की गति मंथर होने से आमजन परेशानी झेल रहा है। परीक्षाओं में पारदर्शिता हो साथ ही महिला सुरक्षा को लेकर योजना बने । ये विचार बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने शनिवार को राजस्थान पत्रिका के जन एजेंडा कार्यक्रम के तहत शनिवार को बलदेव नगर के अपेक्स सीनियर सैकंडरी स्कूल में व्यक्त किएं। उन्होने कहा कि विधान सभा में चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशी जातिवाद से उपर हो। क्ष़़ेत्र के विकास
के लिए कटिबद्ध हो। प्रत्याशी पर किसी प्रकार के दाग नहीं हो।
उन्होनें स्वच्छ छवि के प्रत्याशी को मतदान करने का संकल्प लिया।

इन मुददों पर हुई चर्चा

शहर से सटी कॉलोनियों को मिले मूलभूत सुविधाएं।
सीएसआर का बजट विकास में हो खर्च।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए बने योजनाएं।
निर्माण कार्य योजनाबद्ध व मॉनिटरिंग के साथ हो।

युवाओं को निजी क पनियों में मिले रोजगार।
ग्रामीण इलाकों को मिले बिजली, पानी व सड़क की सुविधा।

सड़क सुरक्षा व स्वच्छता को मिले प्राथमिकता।
महिलाओं के लिए उच्च शिक्षा में हो वृद्धि।

सभी विभागों के समन्वय के बाद शुरू हो विकास कार्य।
कुड़ला टीट्रमेंट प्लांट का हो समाधान।

प्रतियोगी परीक्षाएं हो पारदर्शी।

इन्होने किए विचार व्यक्त
कार्यक्रम के दौरान मगराज कड़ावसरा, किशनपुरी, उमाराम, भरत
कुमार, खेताराम, नेमाराम, जीत मकवाना, स्वरूपसिंह, हेमसिंह,
केसरराज, राधा, सुरेखा, नंदिनी, परमेश्वरी, जितेन्द्र कुमार,
जगदीश, करणवीर, बलवीर सहित कई वक्ताओं ने विचार व्यक्त किएं।

Updated on:
24 Nov 2018 10:35 pm
Published on:
24 Nov 2018 10:35 pm