
Youth and girls said Fake News will boycott
युवक युवतियों ने कहा फेक न्यूज का करेंगे बहिष्कार
बाड़मेर पत्रिका
राजस्थान पत्रिका के शुद्ध का युद्ध अभियान के तहत शनिवार को शहर
के बलदेव नगर स्थित अपेक्स सीनियर सैकंडरी स्कूल में फेक न्यूज
जागरूकता कार्यक्रम का आायोजन किया गया। युवक युवतियों को राय, अफ
वाह व फेक न्यूज के बारे में जानकारी दी गई। खबर की सत्यता के
बारे में अवगत करवाया। साथ ही विधान सभा चुनावों में फेक न्यूज को
प्रसारित नहीं करने , फेक न्यूज से होने वाले नुकसान व सोशल एक्ट
के कार्रवाही के बारे में अवगत करवाया गया। इस दौरान युवक
युवतियों से फेक न्यूज के बारे में सवाल जबाव किए गए।
फेक न्यूज का करेंगे बहिष्कार
कार्यक्रम के बाद युवक युवतियों ने सोशल मीडिय़ा पर फेक न्यूज का
बहिष्कार करने की शपथ ली। खबर की पुष्टि होने के बाद प्रसारित
करने का संकल्प लिया। साथ ही उन्होने विधान सभा चुनाव में स्वच्छ छवि के
प्रत्याशियों को मतदान देने का संकल्प लिया। इस मौके पर विद्यालय का
स्टाफ मौजूद रहा। विद्यालय निदेशक मगराज कड़वासरा ने आ ाार
जताया।
Published on:
24 Nov 2018 10:15 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
