Asotra Brahma Dham Balotra: राजस्थान में अजमेर जिले के पुष्कर में विश्व का सबसे प्रसिद्ध और पहला ब्रह्माजी का मंदिर स्थित है। बालोतरा जिला मुख्यालय से लगभग 11 किलोमीटर की दूरी पर आसोतरा स्थित ब्रह्मधाम तीर्थ में विश्व का दूसरा और अद्वितीय ब्रह्माजी मंदिर है।
Asotra Brahma Dham Balotra: राजस्थान में अजमेर जिले के पुष्कर में विश्व का सबसे प्रसिद्ध और पहला ब्रह्माजी का मंदिर स्थित है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रदेश के बालोतरा जिले में विश्व का दूसरा और अद्वितीय ब्रह्मा मंदिर भी है। प्रदेश के अधिकांश लोग इस विश्व का दूसरे और अद्वितीय ब्रह्मा मंदिर की जानकारी से अनजान हैं।
बालोतरा जिला मुख्यालय से लगभग 11 किलोमीटर की दूरी पर आसोतरा स्थित ब्रह्मधाम तीर्थ में विश्व का दूसरा और अद्वितीय ब्रह्माजी मंदिर है। जहां सावित्रीजी के साथ ब्रह्माजी प्रतिष्ठित हैं। यहां का भव्य मंदिर, शांत वातावरण, ब्रह्म सरोवर और गौशाला दर्शनीय हैं।
यह तीर्थ स्थल आध्यात्मिक शांति के साथ पर्यटकों के लिए उत्तम पर्यटन स्थल के रूप में विकसित है। यह मंदिर ब्रह्मा ऋषि संत खेतेश्वर (खेताराम) महाराज की ओर से निर्मित करवाया गया था, जो अपनी वास्तुकला और धार्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। वर्तमान में यहां गादीपति संत तुलछाराम महाराज के सानिध्य में विभिन्न धार्मिक व सामाजिक आयोजन होते रहते है। जिसमें देशभर से श्रद्धालु भाग लेने आते है।
विश्व का सबसे प्रसिद्ध और पहला ब्रह्माजी का मंदिर राजस्थान के पुष्कर में स्थित है। पुष्कर झील के पास स्थित यह 14वीं शताब्दी का मंदिर मूल रूप से 2000 वर्ष पुराना है और हिंदुओं के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है, जहाँ ब्रह्मा जी की पूजा की जाती है।
पुष्कर के इस मंदिर को इसे दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण और एकमात्र सक्रिय ब्रह्मा मंदिर माना जाता है। मंदिर का निर्माण 14वीं शताब्दी का माना जाता है, जो पत्थर और संगमरमर से बना है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान ब्रह्मा ने यहाँ यज्ञ करने के लिए इस स्थान को चुना था। यह मंदिर लाल शिखर और हंस (ब्रह्मा जी का वाहन) की आकृति के लिए प्रसिद्ध है।