बाड़मेर

कोटड़ी में जिला कलक्टर ने सुनी समस्याएं,समाधान के निर्देश

लूनी नदी में प्रदूषित पानी के बहाव का उठाया मुद्दा
2 min read
कोटड़ी में जिला कलक्टर ने सुनी समस्याएं,समाधान के निर्देश
कोटड़ी में जिला कलक्टर ने सुनी समस्याएं,समाधान के निर्देश

-

समदड़ी ञ्च पत्रिका. ग्राम पंचायत कोटड़ी में शुक्रवार रात जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदान नकाते की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित हुई।
ग्रामीणों ने जिला कलक्टर शिवप्रकाश नकाते को समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। नकाते ने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देते हुए जागरूक होकर लाभ उठाने की बात कही। अधिकारियों को पात्र लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। कलक्टर ने कहा कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। करीब नौ बजे प्रारम्भ हुई चौपाल साढ़े ग्यारह बजे तक चली। सरपंच हीरालाल ने जिला कलक्टर व अधिकारियों का स्वागत किया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मदनलाल नेहरा, उपखण्ड अधिकारी अंजुम ताहिर शम्मा, तहसीलदार सुरेन्द्रसिंह खंगारोत, विकास अधिकारी अतुल सोंलकी ने भी योजनाओं की जानकारी दी। सरपंच हीरालाल ने आभार ज्ञापित व संचालन ब्लॉक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी हनुमानराम चौधरी ने किया। इस मौके पर उपप्रधान लक्ष्मणसिंह, उपसरपंच मांगीलाल चौधरी, खेतसिंह, ग्राम विकास अधिकारी तेजाराम माली, पंचायत प्रसार अधिकारी ओमप्रकाश सोनी, सुरेश व्यास आदि मौजूद थे।

ये रखी समस्याएं- कोटड़ी सरपंच हीरालाल ने जिला कलक्टर को बताया कि कोटड़ी, अम्बों का बाड़ा गांव के बीच में सूकड़ी नदी है। नदी में पानी की आवक होने से कोटड़ी ग्राम पंचायत मुख्यालय चारों और पानी से घिर कर टापू बन जाता है। नदी आने से रास्ता बन्द हो जाता है। नदी पर पुल बनाएं। उन्होंने खंरटिया, महेशनगर के बीच लूनी नदी में पानी की आवक से सड़क क्षतिग्रस्त होने पर यहां रपट बनाने, कोटड़ी व खरंङ्क्षटया में एएनएम लगाने की मांग की। कोटड़ी के ग्रामीणों ने गांव में निकासी के अभाव में जगह-जगह पानी का भराव, कीचड़ और गन्दगी होने की बात रखते समस्या के स्थायी समाधान, बजरी खनन रोक के बावजूद लूनी नदी में अवैध रूप से बजरी का खनन की जानकारी कलक्टर को दी। ग्रामीणों ने बताया कि जिम्मेदार अधिकारी बजरी खनन को लेकर कार्रवाई नहीं कर रहे हंै। बजरी माफि याओं के हौंसले बुलन्द हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बजरी के अवैध खनन व परिवहन पर रोक लगाने की मांग की।

लूनी नदी में प्रदूषित पानी पर जताई चिंता- किसानों ने लूनी नदी में पाली से आ रहे प्रदूषित पानी पर स्थायी रूप से रोक लगाकर किसानों को राहत देने की मांग भी की। अणदाराम पटेल टेडा ने बामसीन ग्राम पंचायत से टेडा मांगला ग्रेवल सड़क मार्ग का मामला उठाते कहा कि बरसात के दिनों में मार्ग पर पानी का भराव व इससे कीचड़ होने पर आवागमन बंद हो जाता है। कलक्टर ने सम्बधित विभाग को आवश्यक कार्रवाइ्र करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा, भूमि सहित अन्य समस्याओ से कलक्टर को अवगत करवाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समाधान करने को कहा। निसं.

Published on:
21 Jul 2018 11:52 pm