बाड़मेर

संभागीय आयुक्त ने दी मानवता की मिसाल, कैसे पढि़ए पूरा समाचार

- अस्पताल में पैरों पर रहे खड़े, इलाज करवा चालक को ले गए साथ

less than 1 minute read
संभागीय आयुक्त ने दी मानवता की मिसाल, कैसे पढि़ए पूरा समाचार



बालोतरा . संभागीय आयुक्त डॉ राजेश शर्मा ने मंगलवार को मानवता का परिचय देते हुए बीमार चालक को चिकित्सालय पहुंचाया वहीं इसके स्वस्थ नहीं होने तक खड़े रहे। 2 घंटे के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर वे इसे लेकर जोधपुर के लिए रवाना हुए।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को बाड़मेर में विभिन्न बैठकों व कार्यक्रमों में शामिल होकर शाम को संभागीय आयुक्त डॉ.राजेश शर्मा जोधपुर के लिए वापस लौट रहे थे। इस दौरान पचपदरा से करीब 15 किलोमीटर पहले गाड़ी चला रहे चालक महेंद्र सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई।

इस पर उन्होंने गाड़ी रुकवा कर इसकी देखभाल की, वहीं से पीछे की सीट पर लेटा कर स्वयं वाहन चलाकर नजदीक के चिकित्सालय पचपदरा पहुंचे। चिकित्सक ने चालक का प्राथमिक उपचार किया। स्वास्थ्य में कुछ सुधार होने पर इसके बाद वे इसे लेकर बालोतरा राजकीय चिकित्सालय पहुंचे।

स्वयं की निगरानी में चिकित्सकों से उपचार करवाया। उपचार के दौरान संभागीय आयुक्त, उपखंड अधिकारी नरेश सोनी पैरों पर खड़े रहे। चालक के स्वास्थ्य में अच्छा सुधार होने पर वे इसे लेकर जोधपुर के लिए रवाना हुए।

Published on:
31 Aug 2021 11:45 pm
Also Read
View All