बाड़मेर

भगवान महावीर के विचारों व सिद्धांतों को करें आत्मसात्

धूमधाम से मनाई भगवान महावीर की जयंती

2 min read
शोभायात्रा में उमड़े जैन समाज के लोग।

-
बालोतरा. शहर में गुरुवार को ओसवाल समाज व जैन नवयुवक मंडल के तत्वावधान में भगवान महावीर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। ओसवाल समाज भवन में समाज अध्यक्ष शांतिलाल डागा, ओमप्रकाश बांठिया, जैन नवयुवक मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सालेचा ने जैन ध्वजारोहण किया। इसके बाद नवकार विद्या मंदिर , वद्र्धमान स्कूल, आचार्य तुलसी विद्यालय समेत कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने शहर में प्रभात फेरी निकाली।

ये भी पढ़ें

सिवाना गादीपति अभयराम महाराज का देवलोकगमन, शोक की लहर

न्यू तेरापंथ भवन में साध्वी रामकुमारी, सुरंजण, सिद्धांजनाश्री समेत साध्वीवृंदों के सान्निध्य में प्रवचन कार्यक्रम हुआ। साध्वी रामकुमारी के मंत्रोच्चार से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साध्वी कीर्तिप्रभा ने जिसकी आज जरूरत इसने क्यों गीत का सुमधुर संगान किया। साध्वी मयंकयशा ने कहा कि 2600 से कुछ अधिक वर्ष बीत जाने के बावजूद भी भगवान महावीर के सिद्धांत प्रासंगिक है। साध्वी मुक्तांजना ने कहा कि भगवान महावीर का जन्म कल्याणक आत्मचिंतन का पर्व है इसे हम सभी को प्रतिदिन मनाना चाहिए। साध्वी रामकुमारी ने भगवान की त्रिआयामी साधना पर प्रकाश डाला। साध्वी विवेकश्री ने भगवान महावीर की साधना के रहस्य की चर्चा की। ओस्तवाल समाज अध्यक्ष शांतिलाल डागा ने स्वागत भाषण दिया। इस जन्म कल्याणक महोत्सव पर तेरापंथ सभा अध्यक्ष अरविंद भंडारी, तपा. मूर्तिपूजक संघ अध्यक्ष गणपतलाल पटवारी,े खतरगच्छ मूर्तिपूजन संघ अमृतलाल सिंघवी ने भी विचार व्यक्त किए। जैन नवयुवक मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र सालेचा ने आभार व ओमप्रकाश बांठिया ने संचालन किया।
झांकियों ने लोगों को किया आकर्षित- महावीर जयंती पर शहर में महावीर चौक से शोभायात्रा को राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी, नाकोड़ा तीर्थ ट्रस्ट अध्यक्ष अमृतलाल जैन, ओसवाल समाज अध्यक्ष शांतिलाल डागा, ओमप्रकाश बांठिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पारसमल भंडारी, राजेन्द्र सालेचा ने हरी झंडी दिखा रवाना किया। महावीर चौक से रवाना होकर शोभायात्रा भैरू बाजार, रूघजी पोल, संभवनाथ चौक, नयापुरा, गौर का चौक समेत मुख्य मार्ग से होते हुए जैन छात्रावास पहुंची। शोभायात्रा में घोड़ा-ऊंट के साथ ही भगवान महावीर स्वामी, भगवान शांतिनाथ, विष्णु-लक्ष्मी, नंदीवर्धन राजा, भगवान पाश्र्वनाथ समेत कई झाांकिर्यं आकर्षण का केंद्र रही। गौर का चौक में राजस्व राज्यमंत्री अमराराम चौधरी, सभापति रतनलाल खत्री ने शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा के रास्ते में जगह-जगह विभिन्न समाजों व संस्थानों की ओर से स्वागत द्वार लगाए गए। इस अवसर पर पकंज अन्याव, मनोज कांकरिया, जसोल सीईटीपी अध्यक्ष भरत मेहता, सुजल हुंडिया, राकेश चौपड़ा, रौनक श्रीश्रीमाल, बालोतरा सीईटीपी अध्यक्ष सुभाष मेहता, गौतम चौपड़ा, कमलेश मेहता, नरेश ढ़ेलडिय़ा, मयूर भंसाली समेत बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें

पेचवर्क के इंतजार में सड़क हो गई छलनी
Published on:
29 Mar 2018 10:59 pm
Also Read
View All
PM मोदी के आगमन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में हड़कंप, लोकार्पण से 24 घंटे पहले यूनिट में लगी भीषण आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार

मानसून 2026 का पूर्वानुमान: इस साल राजस्थान में बारिश के सुकाल या अकाल का संकेत? कुल्हड़, परछाई और पक्षियों से चलेगा पता

Success Story: राजस्थान में बालोतरा के 4 शिक्षकों का कमाल, चुनौतियों को मात देकर एक साथ बने RAS अफसर

Pachpadra Refinery : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिफाइनरी लोकार्पण का काउंटडाउन, पुलिस ने जारी किया ये ‘स्पेशल प्लान’

Pachpadra Refinery : पीएम मोदी कल करेंगे पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण और जनसभा, पानी-छाछ की रहेगी भरपूर व्यवस्था