
नुक्कड़ नाटक में संदेश, आओ वोट करें
बाड़मेर. राजस्थान पत्रिका और फेसबुुकके साझा अभियान शुद्ध का युद्ध के तहत शनिवार को बस स्टैंड परिसर में नुक्कड़ नाटक का मंचन कर आमजन को मतदान जागरूकता के साथ फेक न्यूज के बारे में बताया गया। कलाकारों ने बेवकूफपरबेवकूफ बनाए जा रहे हैं तथा आओ वोट करें नाटक के मंचन से यात्रियों व आमजन को वोट का महत्व समझाया।
कलाकारों ने फेक न्यूज को रोकने के साथ सत्यता जांचने के बारे में जागरूक किया। परिसर में मतदाता जागरूकता, फेक न्यूज और सोशियल मीडिया अवेयरनेस के संदर्भ में एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. आदर्श किशोर के निर्देशन में दो नुक्कड़़ नाटकों का प्रदर्शन किया गया, इनमें एनसीसी कैडेट्स और उजास के रोवर दल ने अभिनय किया आओ वोट करें नाटक में अफवाह से बचने और सत्यता को जानने का सन्देश दिया गया।
इन्होंने किया अभिनय-
एनसीसी कैडेट्स और उजास के रोवर दल के ममता मेहरा, मंजू, सलीम खान, हरीश, मदनसिंह, विक्रमसिंह, पूनमाराम, सिया, मनीषा व हेमाराम ने अलग-अलग भूमिका निभाई।
ये भी पढ़े...
फेक न्यूज का करेंगे विरोध, सत्यता का देंगे साथ
बाड़मेर. राजस्थान पत्रिका के शुद्ध का युद्ध अभियान के तहत शुक्रवार को जय नारायण व्यास महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्रथम वर्ष की छात्राओं का फेक न्यूज जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान खबर की सत्यता को परखने व सोशल मीडिया पर चलने वाले मैसेज की सत्यता जांचने के बाद आगे फॉरवर्ड करने की बात बताई।
अफवाह की खबरों का आगे प्रसारित नहीं करने पर विचार विमर्श किया गया। फेक न्यूज से होने वाले नुकसान के बारे में अवगत करवाया गया। फेक न्यूज की पहचान करने, राय व अफवाह में फर्क समझने व फेक न्यूज को आगे बढने से रोकने के बारे में बताया।
फेक न्यूज का करेंगे विरोध
उपस्थित छात्राओं ने फेक न्यूज का बहिष्कार करने व खबर की सत्यता को आगे बढ़ाने की शपथ ली। उन्होने स्वच्छ छवि के प्रत्याशी को मतदान करने की शपथ ली। कार्यक्रम को अनिल सुखानी, दीपा गौड़ व राजेन्द्रमल सुराना ने सम्बोधित किया।