
Hygiene and sewerage big issue, public agenda included
बाड़मेर. पत्रिका जन एजेंडा मीटिंग में शनिवार को बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र के लोगों, प्रमुख दलों के पदाधिकारियों के साथ हुए केमिस्ट एसोसिएशन भवन में संवाद के दौरान लोगों ने शहर के विकास को लेकर दोनों दलों को कोसा गया। प्रबुद्धजनों ने शहर में स्वच्छता को महज दिखावा बताया।
कहा कि नगर परिषद शहर को स्वच्छ रखने के लिए कई तरह के दावे कर रही है, लेकिन हकीकत यह है कि शहर गली-मौहल्ले में कचरे के ढेर लगे है।
विकास के नाम पर महज खोखले वादे किए गए है। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल संकट है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से किए वादे महज दिखावा बनकर रह गए। पिछली सरकार ने कोई बड़ा काम नहीं किया। शहर में सड़कों की स्थिति खराब है। यहां दिनभर आवारा पशुओं से लोग परेशान है।
यह प्रमुख मुद्दे
- शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव होना चाहिए
- कॉलेज में रिक्त पद भरे जाए
- शहर की सड़कों का सुधार होना चाहिए
- सीवरेज सिस्टम को सुधारा जाए
- कचरा निस्तारण केन्द्र स्थापित किया जाए
- चिकित्सा व्यवस्था में सुधार हो
- पेयजल संकट से मिले निजात
यह रहे मौजूद
मदनलाल जागिड़, महेश सोनी, प्रेम वासु, तेजगिरी, प्रवीणसिंह मीठड़ी, पहाड़सिंह, विशनसिंह, महेन्द्र पुरोहित, विजयसिंह तारातरा, गजेन्द्र बोहरा, ओमप्रकाश त्रिवेदी, मनीष सोनी, मनीष गोदारा, नाथूराम चौधरी, चतुरसिंह रोहिड़ी, मनीष सोनी सहित कई जने मौजूद रहे।
Published on:
17 Nov 2018 08:49 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
