बाड़मेर

धूलभरी आंधी से जनजीवन अस्त व्यस्त, आंधी के साथ हुई बारिश

समदड़ी क्षेत्र के कई गांवों में धूलभरी आंधी चलने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Jun 2020, 6:58 PM IST
Dusty storm disrupts life
Dusty storm disrupts life

- धूलभरी आंधी से जनजीवन अस्त व्यस्त, बाड़मेर में अचानक बदला मौसम

- बाड़मेर के समदड़ी कस्बे में बुधवार को अचानक मौसम बदल गया। तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दे दी।

बाड़मेर. बाड़मेर के समदड़ी कस्बे में बुधवार को अचानक मौसम बदल गया। तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दे दी।

समदड़ी क्षेत्र के कई गांवों में धूलभरी आंधी चलने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। विद्युत आपूर्ति ठप हो गई, जबकि आवागमन में भारी दिक्कतें पेश आई। एक करीब एक घंटे तक चली आंधी के बाद बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

ये भी पढ़े...

कई जगह हुई बारिश, किसानो ने खेतों में तैयारी शुरू की

किसानों ने खेतों की सार संभाल का काम शुरू किया।

बायतु. उपखंड क्षेत्र के कई गांवों में मंगलवार सुबह तेज तूफानी आंधी के साथ रिमझिम बारिश हुई जिससे किसानों ने खेतों में हलचल शुरू कर दी है।

क्षेत्र के बायतु मुख्यालय समेत पनावडा, बायतु चिमनजी, हेमजी का तला, बायतु भीमजी व कई अन्य गावों में सुबह आंधी के बाद अचानक ही बारिश शुरू हुई। मंगलवार को हुई इस बारिश के बाद किसान खेतों में पहुंच गए। किसानों ने खेतों में सुड़ का कार्य शुरू कर दिया।

बायतु चिमनजी के किसान दुर्गाराम सियाग व अशोक कुमार ने बताया कि सुबह सुबह बारिश ठीक ठाक हो गई जिसके कारण हमने खेतो की सार संभाल करते हुए ट्रैक्टरो से तवी देने का काम शुरू कर दिया है ताकि दुबारा अच्छी बारिश होते ही खेतो में बुवाई शुरु कर दी जायेगी।

Updated on:
3 Jun 2020, 6:58 PM IST
Published on: