बाड़मेर

इससे कम हुई हाजिरी तो नहीं मिलेंगे सत्रांक, गाइड लाइन जारी

सेशनल मार्क्स में उपस्थिति के अंक निर्धारित
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Mar 2024, 12:15 AM IST
barmer.jpg

प्रदेश के सरकारी और निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की स्कूल में उपस्थिति को लेकर चल रहे असमंजस को दूर करते हुए शिक्षा विभाग ने संशोधित आदेश जारी कर दिए हैं। इन दोनों क्लासेज की बोर्ड परीक्षा में उपस्थिति के 3 में से 3 अंक लेने के लिए 86 प्रतिशत क्लासेज में उपस्थित रहना होगा। पहले 90 प्रतिशत से ज्यादा उपस्थिति पर 3 अंक दिए जाने तय थे।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक के आदेश अनुसार अब 75 से 80 प्रतिशत उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को 1 अंक, 81 से 85 फीसदी हाजिरी पर दो अंक और 86 फीसदी से ज्यादा उपस्थिति है तो 3 में से 3 अंक दिए जाएंगे।

75 फीसदी से कम तो अयोग्य घोषित-
बता दें कि 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति होने पर विद्यार्थी को परीक्षा के लिए भी अयोग्य घोषित किया जाता हैं। शिक्षा विभाग ने इससे पहले 90 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति होने पर ही 3 में से 3 अंक दिए जाने का आदेश निकाला था। लेकिन अब संशोधित आदेश जारी किया है।

सत्रांक में यह अंक व्यवस्था- उपस्थिति के 3 अंक, अनुशासन व व्यवहार 2 अंक, प्रोजेक्ट वर्क 5 अंक सहित व्यवस्थाओं के 10 मार्क्स दिए जाते हैं। इसके साथ 10 अंक तीन परख व अर्द्धवार्षिक के अंकों के आधार पर दिए जाते है। इस प्रकार कुल 20 अंक सत्रांक है।

Published on:
Also Read
View All