बाड़मेर

Rajasthan News: शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान- नहीं पढ़ाएंगे अकबर महान था, दुराचारियों की बना रहे कुंडली

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने सोमवार को बाड़मेर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने महावीर नगर में विद्याभारती के आदर्श विद्या मंदिर भवन का शिलान्यास किया।
2 min read
• •
Updated: 27 Feb 2024, 2:34 PM IST
madan_dilawar.jpg

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने सोमवार को बाड़मेर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने महावीर नगर में विद्याभारती के आदर्श विद्या मंदिर भवन का शिलान्यास किया। इसके बाद शिक्षा मंत्री ने घुमंतु छात्रावास में पहुंच बच्चों के बातचीत की तथा सवायत्त शासन मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने नगर परिषद की ओर से इंदिरा सर्किल पर चालीस लाख से बनी दुकानों का का उद्घाटन किया। शाम को करीब पांच बने शिक्षा मंत्री ने जिला परिषद के सभागार में शिक्षा विभाग तथा पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इसमें उन्होंने शिक्षा को बेहतर बनाने तथा स्वच्छता को पहली प्राथमिकता मानने की बात कही।

विद्या मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम
शिक्षा मंत्री ने आदर्श विद्या मंदिर भवन महावीर नगर के शिलान्यास के दौरान कहा कि विद्या भारती का उद्देश्य सुनागरिक बनाना है। समाज में शिक्षक पूजनीय है, लेकिन जिन शिक्षकों ने बच्चियों के साथ गलत काम किया है, वे राक्षस हैं। ऐसे दुराचारियों की कुंडली तैयार कर रहे हैं। इनकी जितनी अवैध सम्पत्ति तथा कमाई है, उसे नेस्तनाबूद करेंगे। इनकी े सिफारिश करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। चाहे वह किसी मंत्री का भाई ही क्यों नहीं हो। पुलिस और शिक्षा विभाग को इसके निर्देश दे दिए हैं।

नहीं पढ़ाएंगे अकबर
दिलावर ने कहा कि वीर सावरकर ने अपने जीवन के 10 साल सजा के तौर पर काट दिए। दु:ख होता है कि देश में स्वदेशी सरकार बनने के बाद भी कुछ लोगों ने उन्हें अंग्रेजों का एजेंट बताया। ऐसे लोग देश के दुश्मन हैं। हमें पढ़ाया गया कि अकबर महान था। जबकि हकीकत में अकबर मीना बाजार से माताओं-बहनों को ले जाकर उनके साथ बलात्कार करता था। हम ऐसे आक्रांता को महान नहीं बता सकते। निकृष्ट मानसिकता ने चंद्रशेखर आजाद, भगतसिंह,शिवाजी पर गलत जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग तथा पंचायती राज विभाग को निर्देश दिए हैं कि सभी कार्यालयों में स्वदेशी सामान का ही उपयोग होगा।

Published on: