
चुनाव नजदीक, पुलिस २४ घंटे रहे अलर्ट--
-अपराध समीक्षा बैठक, पहले एसपी फिर डीआईजी ने ली बैठक
बाड़मेर पत्रिका
विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पुलिस अधिकारी अलर्ट रहें। जिले की राजनीतिक व अन्य गतिविधियों पर नजर रखें। रविवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में उप महानिरीक्षक आर सुहासा ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समाजकंटकों के विरुद्ध कार्रवाई कर पाबंद करवाने, हार्डकोर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर को पाबंद सहित वाहनों की नियमित जांच, अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम को लेकर निर्देश दिए।
इससे पहले एसपी मनीष अग्रवाल ने गंभीर अपराध, लोकल एवं स्पेशल एक्ट निरोधात्मक कार्रवाई, सम्पत्ति सम्बधी अपराधों के सम्बध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बीट व्यवस्था को मजबूत किया जाए। इससे कानून व्यवस्था बनाने व अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी। जिले के संवेदनशील बूथ का भ्रमण करें। साथ ही क्षेत्र में बदमाशों पर नजर बनाए रखें। इस दौरान एएसपी कैलाशदान रतनू, डिप्टी भंवरलाल सीरवी, सीआई बुद्धाराम विश्रोई, कोतवाल हरीश राठौड़ सहित सभी थानाधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़े...