6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan : खेत में जमीन खोदकर छिपा रखा था नशे का जखीरा, एएनटीएफ ने 60 वर्षीय आरोपी को धर दबोचा

Rajasthan : एएनटीएफ जालोर की टीम ने सेड़वा क्षेत्र (बाड़मेर) में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद किया है। टीम ने 60 वर्षीय अर्जुन राम खिचड़ को गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
Google source verification
antf jalore big success drug found accused rrjun ram arrested

Rajasthan : जालोर. खेत में गड्ढे में ड्रम में डोडा, स्टील की केतली में अफीम बरामद करती टीम। फोटो पत्रिका

Rajasthan : जालोर/बाड़मेर. मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ जालोर की टीम ने सेड़वा क्षेत्र (बाड़मेर) में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद किया है। टीम ने 60 वर्षीय अर्जुन राम खिचड़ निवासी समा की ढाणी, सेड़वा, बाड़मेर के कब्जे से 7.642 किलोग्राम अफीम दूध, 602 ग्राम अफीम और 45.959 किलोग्राम डोडा-चूरा जब्त कर गिरफ्तार किया है। एएनटीएफ टीम को सूचना मिली थी कि सेड़वा क्षेत्र में घर और खेत में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ छिपाकर रखा गया है। टीम सेड़वा पहुंची और संदिग्ध मकान के पास निगरानी शुरू की। इसी दौरान घर से निकल रहे एक व्यक्ति को टीम ने रोका। पूछताछ में उसने अपना नाम अर्जुनराम बताया। टीम ने सूचना स्थानीय पुलिस से साझा कर पुलिस को मौके पर बुलाया।

छिपाए गए ड्रम और बरनियां बरामद

पुलिस के साथ एएनटीएफ टीम ने मकान और उसके पास स्थित खेत की तलाशी ली। तलाशी के दौरान मकान से अवैध मादक पदार्थ बरामद होने के बाद खेत की भी गहनता से जांच की गई। यहां अलग-अलग स्थानों पर जमीन में गड्ढे खोदकर ड्रम और स्टील की केटलियों में नशे की खेप छिपाकर रखी गई थी।

आरोपी ने खेप को जमीन के अंदर दबाने के बाद ऊपर मिट्टी डाल दी थी, ताकि किसी को इसकी भनक नहीं लगे। टीम ने जमीन की तलाशी लेकर छिपाए गए ड्रम और बरनियां बरामद कर लीं। स्थानीय पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।