
-बालोतरा.
अकाल में वैसे ही पैदावार कम हुई है इस पर आस बंधी थी कि इस बार मूूंग की फसल का समर्थन मूल्य करीब 1400 रुपए बढ़ा है तो किसान की आमदनी में इजाफा होगा लेकिन किसान फसल समर्थन मूल्य को उपज तुलवाने पहुंचा तो ठगा रहा गया। उससे प्रति हेक्टेयर 1 क्विंटल 70 किलोग्राम मूंग ही लिया जा रहा है,जबकि पिछले साल 5 क्विंटल का समर्थन मूल्य मिला था।
जिले व क्षेत्र में इस वर्ष कमजोर मानसून वर्षा ने किसानों के सारे अरमानों पर पानी फेर दिया। इस पर परेशान किसानों को राहत पहुंचाने को लेकर राजफैड ने समर्थन मूल्य पर मंूग खरीदने का निर्णय लिया। राज फैड के 6975 रुपए प्रति क्ंिवटल समर्थन मूल्य पर मंूग खरीदने की घोषणा पर अकाल से परेशान किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। समर्थन मूल्य की अच्छी कीमत पर इन्होंने खेती पर किए खर्च जितना पैसा मिलने की उम्मीद संजोई। लेकिन किसान मुगालते में ही रहे। गत वर्ष समर्थन मूल्य कीमत पांच हजार पांच सौ पिच्चत्तर रुपए थी और 5 क्विंटल प्रति हेक्टेयर फसल को समर्थन मूल्य पर लिया गया। इस बार 1400 रुपए की बढ़ोतरी कर 6975 रुपए तो कि लेकिन फसल 1 क्विंटल 70 किलोग्राम ही प्रति हेक्टेयर ली जा रही है। शेष फसल किसान को बाजार में ही बेचनी होगी। जानकारी अनुसार एक हैक्टेयर में छह बीघा जमीन होती है। अधिक पैदावार पर इसमें 7-8 व सामान्य पैदावार पर 4-5 क्ंिवटल मंूग प्रकि हेक्टेयर की पैदावार होती है। औसत से कम वर्षा होने पर हाई ब्रीड बीज पर करीब 3 क्ंिवटल मूंग होते हैं। इस वर्ष क्षेत्र के बहुत से गांवों में अकाल के बावजूद किसानों के औसत से कुछ कम पैदावार हुई। राजफैड के निर्धारित मात्रा से अधिक मंूग नहीं खरीदने पर केन्द्र पर मूंग लेकर आने वाले किसान बाजार में औने-पौैने दामों में इन्हें बेचते हैं। नौ दिनों में समर्थन मूल्य पर 226 क्ंिवटल मंूग की हुई खरीद इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।