बाड़मेर

सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात नियमों का करें पालन

https://www.patrika.com/barmer-news/
less than 1 minute read
Follow-up of traffic rules for safe travel
Follow-up of traffic rules for safe travel

30वें सड़क सुरक्षा सप्ताह का बाइक रैली को हरी झंडी दिखा किया आगाज
सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात नियमों का करें पालन
बालोतरा . यातायात नियमों की पालना करके ही स्वयं व दूसरों का कीमती जीवन बचा सकते हैं। इस पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों की पालना जरूर करें। उपखंड अधिकारी अनिल महला ने सोमवार को नगर में 30वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरूआत पर आयोजित बाइक रैली को रवाना करते हुए यह बात कही। जिला परिवहन व यातायात पुलिस की ओर से आयोजित रैली में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।
पुलिस उप अधीक्षक विक्रमसिंह भाटी, जिला परिवहन अधिकारी सी. पी. गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि आमजन की जीवन की रक्षा के लिए यातायात नियम बनाएं हुए हैं। इस पर नियमों की पालना जरूर करें। वाहन चलाते समय नियमों की पालना नहीं करने से हादसे होते हैं। इससे होने वाली मौतों से परिवार उजड़ जाते हैं। परिवहन निरीक्षक कैलाश शर्मा ने यातायात नियमों की जानकारी दी। अतिथियों ने बाइक रैली को हरी झण्डी दिखा रवाना किया। रैली में शामिल पुलिसकर्मियों व लोगों ने शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए आमजन को यातायात नियमों की पालना करने की बात कही। इस अवसर पर थानाधिकारी सीताराम खोजा, तहसीलदार गोपीकिशन पालीवाल, गौतम गहलोत, गौतम खत्री मौजूद थे।

ये भी पढे...
पीपा क्षत्रिय समाज का सामूहिक विवाह महोत्सव 10 को
पीपा महाराज मंदिर में 10 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे

समदड़ी स्टेशन . कस्बे के रेलवे स्टेशन स्थित पीपा महाराज मंदिर में पीपा क्षत्रिय पांच पट्टी दर्जी समाज का नवम सामूहिक विवाह महोत्सव बसंत पंचमी 10 फरवरी को होगा। पारसमल गोयल समदड़ी ने बताया कि महोत्सव में तुलसी विवाह के साथ 10 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। वसंत पंचमी के दिन सुबह 7. 30 बजे गणेश पूजन, 10.30 बजे हस्त मिलाप के बाद 12 बजे प्रतिभोज होगा।

Published on:
05 Feb 2019 09:22 pm