बाड़मेर

gas cylender…गैस सिलेंडर में ‘आग’ , पहली बार 4 अंकों में दाम

-महंगाई में अब गैस सिलेंडर भी पीछे नहीं-कई परिवार नहीं मंगवा पाते सिलेंडर, अब टंकी हो गई उल्टी

less than 1 minute read
gas cylender...गैस सिलेंडर में 'आग' , पहली बार 4 अंकों में दाम
gas cylender...गैस सिलेंडर में 'आग' , पहली बार 4 अंकों में दाम

बाड़मेर. महंगाई की मार आम आदमी पर और बढ़ गई। रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम में बढ़ोतरी हो रही है, इस बीच अब घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए। रसोई का बजट जो पहले से ही गड़बड़ चल रहा है अब और भी बढ़ जाएगा। सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी हो गई है।
सिलेंडर के दाम में इस साल यह दूसरी बार बढ़ोतरी हुई है। देखा जाए तो दोनों बार 50-50 रुपए बढ़ाए जा चुके है। पिछले महीने अप्रेल में 50 रुपए बढऩे पर दाम 976 पर पहुंच चुके थे। इस बीच एक महीने के बाद ही दूसरी बार सिलेंडर की रेट फिर 50 रुपए बढऩे से अब 1026 रुपए हो चुकी है।
दाम इतने की कौने में उल्टी पड़ी है टंकी
कई परिवारों के लिए घरेलू गैस का सिलेंडर अब बोझ बन चुका है। एक हजार रुपए के पार होने से अब रीफिल भरवाना मुश्किल हो चुका है। इसके कारण यहां के नेहरू नगर क्षेत्र में कई परिवारों के रसोई में सिलेंडर उल्टे करके रख दिए है। महिलाओं का कहना है कि पहले से रसोई का बजट हर महीने बढ़ जाता है, सिलेंडर के लिए तो पैसे होते ही नहीं है। अब यहां महिलाएं लकड़ी और इंधन के परम्परागत साधनों का उपयोग खाना पकाने में करती है।
दस महीनों में एक बार भी नहीं घटे दाम
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम पिछले 10 महीनों में एक बार भी नहीं घटे है। जबकि पांच बार इसमें बढ़ोतरी हो चुकी है। साल 2021 में अगस्त-सितम्बर में 25-25 व अक्टूबर में 15 रुपए की बढ़ोतरी हुई। इस बीच पांच महीनों तक सिलेंडर के दाम 926 पर टिके रहे। इसके बाद अप्रेल महीने में एक ही झटके में 50 रुपए और फिर मई में भी 50 रुपए बढ़ गए।

Published on:
09 May 2022 08:29 pm