बाड़मेर

जेठंतरी में दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, किराणा सामान व नकदी पार

सूने मकान व तीन दुकानों के ताले तोड़ नकदी व सामान पार
less than 1 minute read
Mar 23, 2019
House and three shops locks broke cash and goods crossing
House and three shops locks broke cash and goods crossing

समदड़ी. जेठंतरी में चोर 19 मार्च मध्यरात्रि में एक सूने मकान व तीन दुकानों के ताले तोड़ नकदी व सामान पार कर ले गए। पुलिस के अनुसार चोरों ने शांतिलाल जैन के सूने मकान के ताले तोड़कर अंदर रखी दो गोदरेज अलमारी को तोड़ अंदर रखे कपड़े सहित अन्य सामान बिखेर लिया।

घर मालिक बाहर होने से चोरी हुए सामान की जानकारी नहीं मिल पाई। देवीलाल के ज्वेलर्स की दुकान के भी ताले तोड़े पर हाथ कुछ नहीं लगा। चोरों ने बद्रीदास की एक दुकान व एक केबिन को निशाना बनाया।

जिसमें से बीड़ी, सिगरेट, गुटका, नमकीन, घी के डिब्बे, चाय सहित अन्य घरेलू सामग्री व कुछ नकदी पर कर ली। सूचना पर थानाधिकारी भुट्टाराम बिश्नोई ने मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और मौका निरीक्षण किया।

ये भी पढ़े...

जांच कर कार्रवाई की मांग

बाड़मेर. निकटवर्ती गांव लंगेरा के राजकीय अस्पताल में कार्यरत एक आयुष चिकित्सक के अनियमित डयूटी पर आने की शिकायत करते हुए ग्रामीणों ने जांच करवा उचित कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों ने बताया कि आयुष चिकित्सक कभी कभार ही डयूटी पर आते हैं, एेसे में मरीजों को समय पर आयुर्वेद इलाज नहीं मिल रहा। उन्होंने जिला कलक्टर से जांच करवा उचित कार्रवाई की मांग की।

Published on:
23 Mar 2019 02:46 pm