20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Barmer / Balotra Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates: बालोतरा जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना शुरू, भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

Balotra Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates: बालोतरा जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना शुरू, भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

Balotra Panchayat Election Result: बालोतरा में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। नतीजों पर भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों की नजर है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 20 Nov 2026, 10:18 AM IST

Balotra Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates

Balotra Panchayat Election Result (photo-patrika)

बालोतरा। गांवों की सरकार चुनने के लिए हुए पंचायती राज चुनाव के बाद अब फैसले की घड़ी आ गई है। शुक्रवार सुबह 8 बजे बालोतरा के एमबीआर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतगणना शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही जिले की 11 पंचायत समितियों और जिला परिषद के 31 वार्डों के चुनावी नतीजों की तस्वीर साफ होने लगेगी। किस क्षेत्र में किस प्रत्याशी को जनसमर्थन मिला और कहां निर्दलीय उम्मीदवारों ने बाजी मारी, इसका फैसला मतगणना के साथ होगा। जिला प्रशासन ने मतगणना के लिए कक्ष, टेबल, स्ट्रॉन्ग रूम और प्रवेश व्यवस्था तय करने के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

निर्वाचन क्षेत्रवार प्रत्याशियों की स्थिति

वार्ड संख्या 1: कांग्रेस प्रत्याशी प्रमिला चौधरी 997 मतों के साथ सबसे आगे चल रही हैं। भाजपा की प्रियंका चौधरी को 543 मत और आरएलपी की लाली को 397 मत मिले हैं। (नोटा: 22)
वार्ड संख्या 2: कांग्रेस प्रत्याशी मांगी देवी 955 मत प्राप्त कर बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि भाजपा की अणची देवी को 662 मत और आरएलपी की मौसमी को 151 मत मिले हैं। (नोटा: 4)
वार्ड संख्या 3: यहां मुकाबला बेहद नजदीकी है। भाजपा के ओमप्रकाश 724 मतों के साथ मात्र 4 वोटों से आगे हैं, जबकि कांग्रेस के शंकर राम को 720 मत मिले हैं। आरएलपी के सांवलाराम को 41 मत प्राप्त हुए हैं। (नोटा: 23)
वार्ड संख्या 5: भाजपा प्रत्याशी खंगारसिंह राठौड़ 936 मतों के साथ मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं। निर्दलीय रविन्द्र सिंह 451 मतों के साथ दूसरे, कांग्रेस के अचलाराम 90 मतों के साथ तीसरे और आरएलपी के मालाराम 49 मतों पर हैं। (नोटा: 24)
वार्ड संख्या 9: भाजपा की संतोष 874 मत लेकर आगे चल रही हैं, जबकि कांग्रेस की मंजू देवी को 483 मत मिले हैं। (नोटा: 26)
वार्ड संख्या 10: कांग्रेस प्रत्याशी लीला देवी 665 मतों के साथ मामूली बढ़त पर हैं। भाजपा की छगनी 637 मतों के साथ उन्हें कड़ी टक्कर दे रही हैं, वहीं आरएलपी की गीता देवी को 320 मत मिले हैं। (नोटा: 12)
वार्ड संख्या 14: भाजपा प्रत्याशी अमराराम 1128 मत हासिल कर आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस के घमंडा राम को 634 मत मिले हैं। (नोटा: 33)
वार्ड संख्या 17: तीन राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी भंवरीदेवी 1204 मतों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं, वहीं भाजपा की सीवरी को 1008 मत मिले हैं। (नोटा: 40)

11 पंचायत समितियों के 1087 केंद्रों की गणना

बालोतरा जिले की गिड़ा, पाटोदी, कल्याणपुर, बालोतरा, समदड़ी, सिवाना, पादरू, सिंधरी, पायला कलां, गुड़ामालानी और धोरीमन्ना पंचायत समितियों के चुनाव परिणाम घोषित होंगे। इन पंचायत समितियों में कुल 1087 मतदान केंद्र हैं। इनमें बालोतरा के 141, गिड़ा के 133, गुड़ामालानी के 111, सिवाना के 108, पाटोदी और कल्याणपुर के 101-101, धोरीमन्ना के 99, समदड़ी के 94, सिंधरी के 80, पायला कलां के 62 और पादरू के 57 मतदान केंद्र शामिल हैं। जिला परिषद के 31 वार्डों की मतगणना भी इसी परिसर में चल रही है।

बाकी जिलों के पंचायतों के परिणाम जानने के लिए पढ़े जैसे जयपुर पंचायत चुनाव परिणाम,अजमेर पंचायत चुनाव परिणाम, कोटा पंचायत चुनाव परिणाम, अलवर पंचायत चुनाव परिणाम, भरतपुर पंचायत चुनाव परिणाम, बाड़मेर पंचायत चुनाव परिणाम, बांसवाड़ा पंचायत चुनाव परिणाम, बीकानेर पंचायत चुनाव परिणाम, भीलवाड़ा पंचायत चुनाव परिणाम, सीकर पंचायत चुनाव परिणाम और अगर आप पूरे राजस्थान पंचायत चुनाव के परिणामों को जानना चाहते है तो Rajasthan Panchayat Chunav 2026 Live Update पर देख सकते है।

पंचायत समिति वार निर्धारित स्ट्रॉन्ग रूम सुबह 7:45 बजे पर्यवेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी, अभ्यर्थियों और उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं की मौजूदगी में खोले गए। स्ट्रॉन्ग रूम खोलने से लेकर मतगणना पूरी होने तक पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जा रही है। ईवीएम की कंट्रोल यूनिट को संबंधित टेबल तक पहुंचाने के लिए कार्मिक नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक राउंड की गणना पूरी होने के बाद ही अगले राउंड की कंट्रोल यूनिट मतगणना कक्ष में भेजी जाएगी। इसके लिए ले-आउट प्लान और राउंडवार टेबल चार्ट तैयार किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने गुरुवार को व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को निष्पक्ष और पारदर्शी मतगणना के निर्देश दिए हैं।