Live

Rajasthan panchayat election counting live: जयपुर। राजस्थान में हुए पंचायत चुनाव के बाद आज सुबह 8 बजे से 37 जिलों में जिला परिषद सदस्यों के 1,275 वार्डों की मतगणना शुरू हो गई है। इन वार्डों में चुनाव लड़ रहे 4,069 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। बारां, कोटा, करौली और श्रीगंगानगर की चार जिला परिषदों तथा 38 पंचायत समितियों की मतगणना 17 दिसंबर को होगी।
20 Nov 2026, 7:33 AM IST
भाजपा के लिए नतीजे सरकार के कामकाज और संगठन की सक्रियता का संकेत होंगे, जबकि कांग्रेस के लिए ग्रामीण जनाधार और विपक्ष की भूमिका का आकलन करने का मौका है। परिणाम के बाद जिला प्रमुख और प्रधान पदों के लिए राजनीतिक जोड़तोड़ और किलेबंदी शुरू होगी। ईवीएम से मतगणना के चलते दोपहर बाद तक नतीजे आने की संभावना है।
20 Nov 2026, 7:32 AM IST
इस चुनाव की खास बात यह भी है कि मैदान में उतरे प्रत्याशियों के साथ कई दिग्गजों की पारिवारिक प्रतिष्ठा भी दांव पर है। कहीं मंत्री की पत्नी और बेटे चुनाव मैदान में है तो कहीं सांसद-विधायकों की बहू, बेटी और अन्य रिश्तेदार। ऐसे में हार-जीत का असर केवल पंचायतों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि नेताओं के अपने प्रभाव क्षेत्रों में पकड़ और आगामी विधानसभा चुनाव की टिकट दावेदारी के लिहाज से भी इसके राजनीतिक मायने होंगे।
20 Nov 2026, 7:30 AM IST
पंचायत चुनाव के नतीजे आज गांवों की सत्ता के साथ राजस्थान की सियासत में भी कई चेहरों का सियासी कद तय करेंगे। विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले हो रहे इस शक्ति परीक्षण में भाजपा सरकार और कांग्रेस संगठन की ग्रामीण क्षेत्रों में पकड़ सामने आएगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली तक के नेतृत्व और राजनीतिक प्रभाव का आकलन इन नतीजों से होगा।
20 Nov 2026, 7:29 AM IST
बारां, कोटा, करौली और श्रीगंगानगर की चार जिला परिषदों तथा 38 पंचायत समितियों की मतगणना 17 दिसंबर को होगी।
20 Nov 2026, 7:23 AM IST
राजस्थान के 37 जिलों में जिला परिषद सदस्यों के वार्डों की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। 37 जिलों में कुल 1,275 जिला परिषद वार्डों में 4,069 उम्मीदवार हैं। आज उम्मीदवारों की हार-जीत का फैसला होगा।