बाड़मेर

RAJASTHAN ELECTION 2018-शिक्षा प्रणाली में सुधार, शहर विकास के मुद््दे हों चुनाव एजेंडा में शामिल

https://www.patrika.com/barmer-news/

less than 1 minute read
Nov 26, 2018
Issues of city development are included in the election agenda

केमिस्ट एसोसिएशन भवन में पत्रिका जन एजेंडा बैठक
शिक्षा प्रणाली में सुधार, शहर विकास के मुद््दे हों चुनाव एजेंडा में शामिल

बाड़मेर . राजस्थान पत्रिका की ओर से रविवार को जन एजेंडा बैठक का आयोजन केमिस्ट एसोसिएशन भवन में हुआ।
बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र के आमजन, प्रमुख दलों के पदाधिकारियों ने बैठक के दौरान शिक्षा प्रणाली में सुधार के साथ शहर के विकास को जन एजेंडा में शामिल करने की बात कही। युवाओं ने कहा कि शिक्षा प्रणाली में सुधार होना चाहिए। प्रबुद्धजनों ने कहा कि स्वच्छ छवि का प्रत्याशी होना चाहिए। कार्यक्रम में हरिसिंह कड़वासरा, नीरज परमार, महेश सोनी, अजय आचार्य, मनीष गोदारा, जोगाराम, अचलाराम, जोगेन्द्र बेनीवाल, दिनेश गोदारा, चतुरसिंह रोहिड़ी, तरूण सिंधी, नीरज जोशी, विजयङ्क्षसह खारा, मुकेश धारीवाल, गौरीशंकर, भवानी प्रकाश, विजयसिंह तारातरा, प्रद्युम्नसिंह, उदयसिंह आदि ने भाग लिया।
प्रतिभागियों ने बताए प्रमुख मुद्दे
- शिक्षा प्रणाली में सुधार।
- स्वच्छ हो राजनीति।
- शहर की सड़कें नई बनें।
- सीवरेज सिस्टम सुधरे।
- चिकित्सा व्यवस्था हो बेहतर।
- पेयजल संकट से मिले निजात।
सोशल मीडिया पर आने वाले मैसेज को परखें, फिर करें फॉरवर्ड
बाड़मेर . राजस्थान पत्रिका व फेसबुक की साझा मेजबानी में शुद्ध का युद्ध अभियान के तहत फेक न्यूज को लेकर आमजन को जागरूक करने के लिए रविवार को सिणधरी सर्कल पर नाटक 'बेवकूफ पर ***** बनाते जा रहे होÓ का मंचन किया गया। नाटक के माध्यम से एनसीसी कैडेट्स ने आमजन को फेक न्यूज से बचने और विरोध करने का संदेश दिया। उन्होंने राय, अफवाह आदि को लेकर जागरूक किया। सोशल मीडिया पर आने वाले मैसेज को परख कर फॉरवर्ड करने की बात समझाई। लेफ्टिनेंट आदर्श किशोर के निर्देशन में नाटक में ममता मेहरा, मंजू, प्रकाश सैन, हरीश, मदन सिंह, विक्रम सिंह, पूनमाराम, प्रेमाराम, उदयराज ने अभिनय किया। एनसीसी और उजास रोवर्स का विशेष सहयोग रहा।

ये भी पढ़ें

RAJASTHAN ELECTION 2018-चुनाव : सीमा पार से खुराफात की आशंका

ये भी पढ़ें

rajasthan ka ran: बोले गहलोत…कांग्रेस के लिए मंदिर-मस्जिद आस्था का विषय, भाजपा बनाती इन्हें मुद्दा
Published on:
26 Nov 2018 10:00 am
Also Read
View All
मदर्स डे स्पेशल: अनपढ़ होकर भी हरकू देवी ने समझा शिक्षा का महत्व, स्कूल के लिए दान की जमीन

मदर्स डे सक्सेस स्टोरी: मां की रिकॉर्डिंग सुनकर मोहित ने क्रैक की RAS परीक्षा, संघर्ष और समर्पण की अद्भुत मिसाल

Rajasthan: राजस्थान में कुदरत का अनोखा ‘चमत्कार’, भीषण गर्मी में भी 72 घंटों से नहीं पिघले ओले, ग्रामीण हुए हैरान

Ravindra Singh Bhati: श्रमिकों की बहाली की मांग को लेकर विधायक रविंद्र सिंह भाटी का आंदोलन तेज, बोले: स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिला तो आंदोलन होगा बड़ा

बदलता राजस्थान : विकास की दौड़ में सबसे आगे निकला पश्चिमी राजस्थान का ये जिला, रिकॉर्ड दिनों में हासिल की बड़ी उपलब्धि