7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

rajasthan ka ran: बोले गहलोत…कांग्रेस के लिए मंदिर-मस्जिद आस्था का विषय, भाजपा बनाती इन्हें मुद्दा

www.patrika.com/rajasthan-news

2 min read
Google source verification
ashok gehlot visit

Ashok Gehlot

उपेंद्र शर्मा/अजमेर.

राहुल गांधी की जो यात्रा है वो देशवासियों के लिए एक मैसेज है। कि भाजपा की तरह मंदिर-मस्जिद हमारे लिए राजनैतिक मुद्दा नहीं बल्कि ये आस्था का विषषय है। ब्र्हमा मंदिर और दरगाह पूरे विश्व के लिए श्रद्धा के स्थान हैं। अजमेर की यह यात्रा कांग्रेस के चुनाव संबंधी ग्राफ को और ऊंचा करेगी। यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने पत्रिका के साथ सोमवार सुबह साझा की।

घमंड के घोड़े पर सवार...
गहलोत ने कहा कि राजस्थान में कभी भी ऐसी सरकार नहीं बनी जो सिर्फ घमंड के घोड़े पर सवार है। अब जनता उसको हटाने को तैयार खड़ी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की सभी सीटों पर कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन होगा और बीजेपी जिन सीटों को पिछले 15-20 वर्षों से जिनको अपना गढ़ मानती आ रही है, वे सब किले ढह जाएंगे। गहलोत ने दावा किया कि जिन तीन-चार मंत्रियों को बीजेपी अजेय मानती रही है, उन सीटों पर भी इस बार कांग्रेस ही जीतेगी।

पायलट की होगी शानदार जीत

सचिन पायलट के अजमेर छोडकऱ टोंक से चुनाव लडऩे के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पायलट टोंक से ऐतिहासिक जीत प्राप्त करेंगे। अजमेर के संदर्भ में उन्होंने कहा कि डॉ. रघु शर्मा के लोकसभा उपचुनाव में जीतने के बाद से ही अजमेर में एक नया राजनैतिक माहौल बन गया है। शर्मा की जीत ने बीजेपी के पिछले लोकसभा चुनाव में 25 सीटों के जीतने का घमंड तोड़ा है।

जीतेंगे लोकसभा चुनाव भी..
आगे 2019 के लोकसभा चुनाव में भी अजमेर सहित पूरे राजस्थान में कांग्रेस जीत की ओर दिखाई दे रही है। कांग्रेस के टिकट वितरण संबंधित खींचतान मुद्दे पर उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। पार्टी का निर्णय सबने आ चुके है। अब सब कांग्रेस की जीत के लिए कामकाज कर रहे हैं।

नहीं है कोई चुनौती

अजमेर जिलेकी सभी आठों सीट पर कांग्रेस मजबूत स्थिति में है। वसुंधरा, भाजपा और आरएसएस में सबसे बड़ी चुनौती मानने के बारे में उन्होंने कहा कि कांग्रेस और जनता के सामने कोई चुनौती नहीं है।