28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर जिले में बनाए 1966 मतदान केन्द्र, 7 दिसम्बर को होगा यहां मतदान

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
vote caste booth

Instructions issued: All officers-employees must do postal ballot

अजमेर.

विधानसभा चुनाव 2018 सम्पन्न कराने के लिए जिलेभर में कुल 1 हजार 966 मतदान केन्द्र स्थापित किए जाएंगे। जिनमें 1हजार 952 मुख्य तथा 14 सहायक मतदान केन्द्र होंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी आरती डोगरा ने बताया कि जिले के किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 269 मतदान केन्द्र स्थापित होंगे।

जबकि पुष्कर में 241 मुख्य तथा एक सहायक केन्द्र, अजमेर उत्तर में 191 मुख्य तथा 9 सहायक केन्द्र, अजमेर दक्षिण में 180 मुख्य तथा एक सहायक केन्द्र, मसूदा में 282 मुख्य तथा 3 सहायक केन्द्र, नसीराबाद में 233 मुख्यए ब्यावर में 284 मुख्य तथा केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में 272 मुख्य मतदान केन्द्र स्थापित होंगे।

गृह रक्षा स्वयं सेवक देंगे उपस्थिति
अजमेर. विधानसभा चुनाव 2018 के लिए जिले के ऑन रॉल होमगाडर््स स्वयं सेवक अपने-अपने संबंधित गृह रक्षा केन्द, उप केन्द्रों पर आयोजित परेड में अपनी उपस्थिति देंगे। केन्द्र की समादेष्टा स्वाती शर्मा ने यह जानकारी दी। इसके अलावा होमगार्ड विधानसभा चुनाव के दौरान भी सेवाएं देंगे। नागरिक सुरक्षा विभाग, होमगार्ड विभाग इसकी तैयारियों में जुट गया है।