10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shamefull: लम्बे समय से चल रहा था शर्मनाक खेल, कुछ यूं सामने आई हकीकत

www.patrika.com/rajasthan-news

2 min read
Google source verification
illegal building seize

illegal building seize

अजमेर.

शहर में धड़ल्ले से अवैध निर्माण जारी है। कोई रोक-टोक नहीं होने से लोग कानून का उल्लंघन करने में जुटे हैं। कुछ ऐसे मामले में नगर निगम ने ाहर में कई जगह सीज की कार्रवाई की। काला बाग स्थित पारीक होम एंप्लाइज के मालिक विजय पारीक द्वारा आवासीय क्षेत्र में ग्राउंड फ्लोर पर इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान एवं बिना मानचित्र स्वीकृत करा, भूतल एवं तृतीय तल का निर्माण किया जा रहा था।

पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने भी विजय पारीक के निर्माण को अवैध मानते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के लिए 11 अप्रेल 2018 को नोटिस जारी किया था। संपत्ति स्वामी अवैध निर्माण कर्ता विजय पारीक ने 31 मई 2018 को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करके 15 दिवस का समय चाहा लेकिन तीन माह के बाद भी कोई स्वीकृत मानचित्र प्रस्तुत नहीं किया गया।

इस पर निगम आयुक्त हिमांशु गुप्ता ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए सीज करने के आदेश दिए। निगम अधिकारियों ने ग्राउंड फ्लोर पर बनी दुकान को लोहे के चद्दर लगाकर सीज किया एवं प्रथम तल व द्वितीय तल को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए संपत्ति स्वामी के आवास के लिए छोड़ दिया एवं तृतीय निर्माणाधीन तल को लोहे के चद्दर लगाकर सीज कर दिया।

दुकानें सीज
इसके बाद निगम की टीम दान मल माथुर कॉलोनी कल्याणीपुरा स्थित गंगा देवी द्वारा अवैध रूप से निर्मित की गई दो दुकानों की संपत्ति पर पहुंची। यहां दो दुकानों जिसमें वेल्डिंग का कार्य चल रहा था को सीज किया गया।

सेट बैक का उल्लंघन, भवन सीज
गौरव पथ आनासागर चौपाटी के सामने दीपिका बोथरा पत्नी लोकेश कुमार द्वारा नगर निगम से बेसमेंट ग्राउंड फ्लोर एवं द्वितीय तल का आवासीय मानचित्र स्वीकृत कराया। लेकिन मौके पर बिना सेटबैक छोड़े बेसमेंट ग्राउंड फ्लोर एवं तृतीय तल का निर्माण किया जा रहा था। आयुक्त के निर्देश पर सीज की कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

-----सीज करते ही जमा हो गया हाउस टैक्स

निगम ने पुष्कर रोड पर दुबई हाइट भवन को सीज कर दिया। इस पर 84 हजार रुपए का हाउस टैक्स बकाया चल रहा था। भवन सीज होते ही भवन स्वामी ने नगर निगम को बकाया हाउस टेक्स जमा करवा दिया। इसके बाद निगम ने सीज खोल दिया। इसके पास ही एक कार व्यवसायी ने सीज कार्रवाई से बचने के लिए 6 लाख 45 रुपए का बकाया हाउस टेक्स निगम को भिजवा दिया।

कार्यवाही नगर निगम उपायुक्त (प्रशासन) करतार सिंह के नेतृत्व में राजस्व अधिकारी पवन मीना,सचिव प्रकाश डूडी, सहायक अभियंता मनमोहन माथुर,कनिष्ठ अभियंता योगेंद्र सिंह, अंतर सिंह, प्रियंका चौधरी,राजस्व निरीक्षक सत्यनारायण बोहरा, लिपिक राजेंद्र, विक्रम, दिलीप द्वारा संपादित की गई।