बाड़मेर

Kargil Vijay Diwas पर यहां लहराएंगे 108 फीट ऊंचा तिरंगा, पकिस्तान में मीलों दूर तक आएगा नजर

Kargil Vijay Diwas 2023: बीएसएफ की मुनाआबो पोस्ट पर 108 फीट का ऊंचा तिरंगा बुधवार शाम को करगिल दिवस पर लहराएगा। मुनाआबो पोस्ट के कान्फ्रेंस हॉल के पास में यह तिरंगा स्थापित किया गया हैै। पाकिस्तान बॉर्डर के निकट होने से यह तिरंगा पाकिस्तान में भी दूर तक लहराता दिखाई देगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Jul 2023, 10:46 AM IST
Tiranga
प्रतीकात्मक तस्वीर

बाड़मेर/पत्रिका. Kargil Vijay Diwas 2023: बीएसएफ की मुनाआबो पोस्ट पर 108 फीट का ऊंचा तिरंगा बुधवार शाम को करगिल दिवस पर लहराएगा। मुनाआबो पोस्ट के कान्फ्रेंस हॉल के पास में यह तिरंगा स्थापित किया गया हैै। पाकिस्तान बॉर्डर के निकट होने से यह तिरंगा पाकिस्तान में भी दूर तक लहराता दिखाई देगा।

मुनाबाओ बीओपी पर तिरंगा लगवाने की इस पहल में सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष मानवेन्द्रसिंह की महत्वपूर्ण भूूमिका रही। उन्होंने नवीन जिंदल फ्लैग फाउण्डेशन से संपर्क कर मुनाबाओ में बीएसएफ के लिए तिरंगा उपलब्ध करवाने के लिए अनुशंषा की। मानवेन्द्र की विशेष अनुशंषा पर वरियता प्रदान करते हुए तिरंगा यहां भेजा गया। इसका फाउण्डेशन बीएसएफ की ओर से तैयार किया गया।
यह भी पढ़ें : Kargil Vijay Diwas 2023: दुश्मनों पर अकेले अलवर के वीर सपूत ने बोला था धावा


बाघा-अटारी की तर्ज पर
बाघा -अटारी बॉर्डर की तर्ज पर यही यह तिरंगा यहां स्थापित किया गया है। बाघा-अटारी में विशेष सेल्यूट सेरेमनी का आयोजन होता हैै। जो बहुत ही आकर्षक है। मुनाबाओ में भी इसी तरह की सेरेमनी के लिए प्रयास किए जा रहे है।
यह भी पढ़ें : Kargil Vijay Diwas 2023: पति जंग के मैदान में लड़े, पत्नी स्कूल के मैदान में बेटियों का भविष्य बनाने में जुटी

आज शाम 6 बजे लहराएगा
महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय गुजरात रवि गांधी, सैकेट्री जनरल फ्लैग फाउण्डेशन ऑफ इंडिया सेवानिवृत्त मेजर जनरल असीम कोहली, उप महानिरीक्षक क्षेत्रिय मुख्यालय बाड़मेर पीएस भट्टी उद्घाटन समारोह में शरीक होंगे। उद्घाटन बुधवार शाम 6 बजे होगा।