बाड़मेर

युवक का अपहरण, धोरों में ले जाकर पिस्टल दिखा पीटा, मारपीट का बनाया वीडियो

- कोतवाली थाना क्षेत्र के बीएसएनी चौराहे के पास हुई वारदात, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

less than 1 minute read
Dec 25, 2020
Barmer news

बाड़मेर
शहर के बीएनसी चौराहे के पास बुधवार रात एक भोजनालय पर खाना खा रहे युवक पर हमला कर तीन-चार वाहनों में सवार होकर आए लोगों ने अपहरण कर लिया। बाद में उसको कुड़ला गांव के धोरों में ले गए, जहां बंधक बनाकर जमकर मारपीट की वारदात को अंजाम दिया। अंधेरे का मौका पाकर युवक अपहरणकर्ताओं से भागकर सड़क पर पहुंच गया, सूचना के बाद पीछा कर रही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पीडि़त को अस्पताल पहुंचाया।


कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार रोहिड़ी (गडरारोड़) निवासी नखतसिंह पुत्र शैतानसिंह ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि साथी रतनसिंह, प्रदीप वगैरा के साथ किसान भोजनालय पर खाना खा रहे थे। इस दौरान तीन वाहनों में सवार मुकेश डूडी, देवेन्द्र सहित अन्य 7-8 जने आए और रास्ता रोककर शराब के पैसे मांगे। मना करने पर मारपीट के बाद मेरा अपहरण कर वाहन में डाल दिया। उसके बाद कुड़ला गांव के धोरों में ले गए, जहां पिस्टल दिखाकर मारपीट कर उसका वीडियो बनाया। आरोपी शराब के पीने लगे तो मौका पाकर भाग निकला। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर घायल पीडि़त का जिला अस्पताल से मेडिकल करवाया।


अपहरण के बाद पुलिस ने किया पीछा
देररात युवक के अपहरण होने की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना उप निरीक्षक सुमन चौधरी मय जाब्ता अपहरणकर्ताओं का पीछा कर देररात तक तलाशी जारी रखी। पीडि़त युवक को कुड़ला गांव से पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए स्पेशल टीम का गठन किया है।

Published on:
25 Dec 2020 05:43 pm
Also Read
View All