बाड़मेर

कोतवाली पुलिस ने पकड़े बाइक चोरी के आरोपित, मौज-मस्ती के लिए करते थे चोरी, जानिए पूरी खबर

- सात-आठ महीने से शहर में सक्रिय थे बाइक चोरी के आरोपित, बालअपचारी सहित एक अन्य को पकड़ा  

2 min read
Nov 27, 2017
barmer news

बाड़मेर. कई महीनों से शहर में सक्रिय बाइक चोरी के आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस की ओर से गठित टीम ने दुपहिया वाहन चोर गिरोह के दो आरोपितों को दस्तयाब कर उनके कब्जे से छह मोटरसाइकिल बरामद की। आरोपितों ने मौज-मस्ती व ऐशो-आराम के लिए बाइक चुराना कबूल किया है। शहर कोतवाल अमरसिंह रतनू के नेतृत्व में टीम की पकड़ में आए बाल अपचारी की मदद से टीम ने निगरानी रखते हुए उसके एक अन्य साथी को दस्तयाब कर निशानदेही पर छह बाइक बरामद की है।

शहर कोतवाल ने बताया कि शहर में बाइक चोरी के मामले में एक बाल अपचारी को पकड़ा। पूछताछ में उसने 10-15 मोटरसाइकिल चोरी करना कबूल किया है। बाल अपचारी बाइक चोरी के बाद आगे आरोपित खेतसिंह पुत्र पदमसिंह निवासी कैलनोर को बेचता था। पुलिस ने आरोपित खेतसिंह को दस्तयाब कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी की बाइक बरामद की। पुलिस को और भी मामले खुलने की संभावना है। पुलिस ने बाल अपचारी को संरक्षण में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया।

अब होगी विशेष नजर
टीम में महावीर नगर चौकी प्रभारी महेशाराम भादू, सवाईसिंह, करणसिंह, इन्द्रपाल का सहयोग रहा। पुलिस के जवान सादा वस्त्रों में बाइक चोरी की वारदातों पर अब विशेष नजर रखेंगे।

जोधपुरअजमेर भेजी बाइक
आरोपित अन्य सहयोगी के साथ शहर के अलग-अलग स्थानों पर बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। उसके बाद बाइक को अपने ठिकाने पर रख देते थे। उसके बाद आगे 5 से 7 हजार रुपए में बेच देते थे। आरोपितों ने जोधपुर के साथ अजमेर में बेचने के लिए आगे बाइक भेजी थी।

सीसीटीवी कैमरे बंद
नगर परिषद व पुलिस प्रशासन के सहयोग से प्रमुख चौराहे पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे लम्बे समय से बंद पड़े हैं। कैमरे सही करवाए जाए तो पुलिस के लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं।

Published on:
27 Nov 2017 12:14 pm
Also Read
View All