बाड़मेर

दिनदहाड़े चाकू दिखा कर लूट, मां-बेटी के गले से ले गए तिमणिये

दिनदहाड़े राह चलती मां-बेटी के पहले तिमणिये लूट लिए

less than 1 minute read
robbery

चौहटन . थाना क्षेत्र के खारावाला गांव की सरहद में बाइक पर आए तीन बदमाशों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े राह चलती मां-बेटी के पहले तिमणिये लूट लिए। बदमाशों ने मां-बेटी को नीचे गिरा दिया तथा गले में पहने सोने के तिमणियों की डोर चाकू से काटकर तीमणिये छीनकर भाग गए।

पुलिस के अनुसार मूलाराम पुत्र पूनमाराम जाट निवासी उण्डखा ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब बारह बजे उसकी मां वरजूदेवी व बहन शांतिदेवी अपने रिश्तेदारों के यहां मिलने जसनाथ नगर लीलसर जाने के लिए खारावाला बस स्टैण्ड पर उतरकर पैदल जा रही थीं।

ये भी पढ़ें

मां-बाप अंधे, बेटा मानसिक कमजोर, किसी ने लगाई नशे की लत

इस दरम्यान पूनियों की ढाणी के पास एक बाइक पर आए तीन अज्ञात युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। उन्होंने दोनों को नीचे गिराकर चाकू दिखाया तथा गले में पहने तीमणियों की डोरी को चाकू से काटकर लूटकर मौके से भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की है।

ये भी पढ़े...

शराब बनाने की 2 भट्टी व 4 सौ लीटर वाष्प बरामद

- सात बोतल हथकढ़ी शराब भी पकड़ी, दो के खिलाफ कार्रवाई

चौहटन . जिला आबकारी अधिकारी एवं आबकारी थानाधिकारी शेरसिंह के नेतृत्व में आबकारी पुलिस ने शुक्रवार को कस्बे में अवैध हथकढ़ी शराब के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई की। टीम ने पहाड़ी के इर्द-गिर्द अवैध रूप से वाष्पीकरण प्रक्रिया से हथकढ़ी शराब तैयार करने की दो भट्टियां जब्त की तथा मौके से साढ़े चार सौ लीटर वाष्प व छह बोतल अवैध हथकढ़ी शराब बरामद की।

जिला आबकारी अधिकारी दशोरा ने बताया कि कालूसिंह पुत्र दलपतसिंह निवासी चौहटन के कब्जे से एक भट्टी, वाष्प जब्त की गई तथा तीन बोतल हथकढ़ी शराब बरामद की। वहीं अर्जुनसिंह पुत्र भूरसिंह निवासी चौहटन के कब्जे से अवैध शराब की भट्टी, उपकरण, वाष्प एवं चार बोतल हथकढ़ी शराब बरामद कर उनके विरूद्ध कार्रवाई शुरू की।

ये भी पढ़ें

सुजेश्वर की पहाडिय़ां जगमग, 1000 से अधिक दीप जले एकसाथ
Published on:
03 Nov 2018 10:40 am
Also Read
View All