छात्रावास का मुख्य मार्ग बंद, पीछे की दीवार तोड़ बनाया रास्ता

पत्रिका अभियान - आफत बना नाला, विद्यार्थियों को आने-जाने में परेशानी
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Jul 2017, 11:22 AM IST
Feature image

शहर में नेशनल हाइवे पर सिणधरी चौराहे से चौहटन सर्किल तक एनएचआई की ओर से बनाया नाला आमजन के लिए आफत बन गया है। क्षेत्र से पानी की निकासी की समस्या समाधान के लिए बना नाला मुसीबत पैदा कर रहा है।

सड़क से बहुत अधिक ऊंचाई पर बनाए गए नाले के कारण कई क्षेत्रों के रास्ते बंद हो गए है। ऐसे में आमजन का निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं मुस्लिम छात्रावास की इमारत नाले के पीछे दब गई है।

यहां सैकड़ों विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नाले के आसपास क्षेत्र के लोगों की भी समस्याएं बढ़ गई है।

दीवार तोड़ बनाया रास्ता

मुस्लिम छात्रावास में करीब 170 विद्यार्थी है। नाले का निर्माण होने से छात्रावास का मुख्य दरवाजा से आना-जाना बंद हो गया है।

ऐसे में छात्रों की समस्या को देखते हुए छात्रावास प्रबंधन ने पीछे की दीवार तोड़ कर रास्ता निकाला है।

बोले छात्र-

- छात्रावास से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। स्कूल जाते समय मुख्य गेट बंद होने से साइकिल भी बाहर नहीं निकल रही है।

- आमिर खान, छात्र

- यह नाला क्यों बनाया गया है? पानी का भराव कॉलोनियों में हो जाएगा। हमारा हॉस्टल से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

- हारून खान, छात्र

- एनएचआई ने नाला बनाते समय कहा था कि हाईवे के बराबर किया जाएगा। यह नाला कोई काम का नहीं है। इसे तुरंत हटाया जाए।

- कमलसिंह देवड़ा

- कॉलोनी से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रखा है। विरोध किया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब अधूरा छोड़ कर चले गए है।

- लाखाराम प्रजापत

Published on: