बाड़मेर

आत्ममंथन से मनुष्य को होती परमात्मा की प्राप्ति

- तेलवाड़ा में भागवत कथा
2 min read
• •
Updated: 11 Jun 2018, 8:15 PM IST
आत्ममंथन से मनुष्य को होती परमात्मा की प्राप्ति
आत्ममंथन से मनुष्य को होती परमात्मा की प्राप्ति

सिवाना. तेलवाडा स्थित दुदेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भगवत कथा के चौथे दिन रविवार को कथावाचक भाविनलाल व्यास ने कहा कि भागवत कथा से भक्त में सदगुणों का विकास होता है। कथा के सुनने से व्यक्ति काम, क्रोध, लोभ व भय से मुक्त होता है। उन्होंने कहा कि समुद्र मंथन से तो एक बार में केवल चौदह रत्न मिले थे पर आत्ममंथन से तो मनुष्य को परमात्मा की प्राप्ति होती है। जो हरि का दास है वह सुख=दुख से परे होकर हमेशा परमानंद की स्थिति में रहता है। कथावाचक भाविनलाल व्यास ने भक्त प्रहलाद और मीरा का उदाहरण देते हुए भगवान के भक्त की महानता का वर्णन किया। कथावाचक भाविनलाल व्यास ने शिव पार्वती विवाह के माध्यम से लोगों को संदेश दिया कि वह नारी शक्ति का सम्मान करें,तभी समाज का सर्वांंगीण विकास होगा। तेलवाडा स्थित दुदेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भगवत कथा के चौथे दिन रविवार को कथावाचक भाविनलाल व्यास ने बताया कि अलौकिक प्रेम का संदेश देती रासलीला की प्रस्तुति भी आकर्षण का केन्द्र रही। जुगतसिंह, जेठूसिंह, वीरसिंह सैला, सुरताराम देवासी, गंगासिंह राठौड़ काठाड़ी, पंचायत समिति सदस्य गणपतसिंह, मांगूसिंह, पिंटू सुथार, चन्दनपुरी, रतनसिंह ने भी आयोजन में भाग लिया। निप्र.

बारिश की कामना को लेकर अजीत में सुंदरकाण्ड का आयोजन

बालोतरा.

अजीत के हनुमान मंदिर में सुख,समृद्धि व अच्छी वर्षा की कामना को लेकर शनिवार रात सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन हुआ।

इससे पहले हनुमानजी की प्रतिमा का विशेष पूजन कर आकर्षक शृंगार किया गया। रात नौ बजे चारभुजा गो सेवा समिति के श्रद्धालुओं ने सुंदरकाण्ठ पाठ प्रारंभ किया। ईश्वरदास अग्रवाल, भंवरदास वैष्णव सहित ग्रामीणों ने सुंदरकाण्ठ का पाठ किया। पाठ पूर्ण होने पर हनुमानजी की महाआरती उतारकर प्रसादी का भोग लगाया गया। इस अवसर पर जोगाराम चौधरी, रमेश श्रीमाली, सुरेन्द्रसिंह चारण, वगतावरसिंह राजपुरोहित, तगसिंह, भीखचंद सोनी, वेलाराम प्रजापत, अर्जुनदास संत, देवीसिंह, रेंवतसिंह, भंवरलाल सुथार, कपिल दवे, कपिल सोनी मौजूद थे।

Published on:
Also Read
View All