
शिव . स्थानीय पुलिस थाने में बुधवार को सीएलजी सदस्य व जनप्रतिनिधियों की बैठक थाना अधिकारी मानाराम गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इसमें आपसी सौहार्द व भाईचारे की भावना बनाए रखने के साथ क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध चीज की सूचना तुरंत पुलिस को दें। वहीं बिना पुलिस सत्यापन के किसी व्यक्ति को किराए के मकान में नहीं रहने दें। यातायात को लेकर वाहन चालकों से समझाइश करने की अपील की। वहीं क्षमता से अधिक सवारियां नहीं बैठाने के निर्देश दिए। उन्होंने किसी जाति धर्म, वर्ग विशेष के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने के दुष्प्रभाव बताए। पूर्व प्रधान गंगासिंह राठौड़, करणीदान चारण, तखतसिंह राठौड़, मोहनलाल कुमावत, कमलसिंह राजपुरोहित, सरुपाराम दर्जी, बाबूलाल माली, खेताराम मेघवाल, निम्बाराम बारूपाल समेत कई लोग उपस्थित रहे। आपसी सौहार्द व भाईचारे की भावना बनाए रखने के साथ क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई।
नौवें दिन भी नहीं बंटी डाक
- वेतन वृद्धि व स्थाई नौकरी की मांग कर रहे डाक सेवक
चौहटन . अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ इकाई चौहटन के ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल नवें दिन भी जारी रही। जिला अध्यक्ष रामचन्द्र गोरा ने बताया कि कमलेश चन्द्रा कमेटी की रिपोर्ट व सातवां वेतन आयोग लागू करने को लेकर 22 मई से देशव्यापी हड़ताल जारी है। इसमें उपडाकघर चौहटन के 43 शाखा डाकघरों के सैकड़ों ग्रामीण डाक सेवक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। प्रवक्ता बोहरीदास दईया ने बताया कि लाखों ग्रामीण सुकन्या समृद्धि खाता, प्रधानमन्त्री बीमा योजना, आवृत्ति जमा योजना, सावधि जमा योजना, स्पीड पोस्ट, कोटा ओपन की किताबों का वितरण सहित अत्यावश्यक डाक सेवाएं प्रभावित हुई हैं। धरना प्रदर्शन में अमराराम, राहुल, लीलसिंह, नवलाराम, हरीश, गोरधनराम सहित सेकड़ों ग्रामीण डाक सेवक उपस्थित रहे।जिला अध्यक्ष रामचन्द्र गोरा ने बताया कि कमलेश चन्द्रा कमेटी की रिपोर्ट व सातवां वेतन आयोग लागू करने को लेकर 22 मई से देशव्यापी हड़ताल जारी है।